
ग्राउंड रिपोर्ट: इजरायली हमलों के बाद लेबनान में सन्नाटा और खौफ, सड़कों पर सिर्फ हिज्बुल्लाह के लड़ाके
AajTak
इजरायली हमलों के बाद साउथ लेबनान में सन्नाटा पसरा हुआ है. हिज्बुल्लाह के लड़ाके पूरे इलाके में गश्त कर रहे हैं, जबकि आम लोग घरों में छिपे हैं. इजरायला हमले में हिज्बुल्लाह नेता नसरल्लाह की मौत के बाद तनाव और बढ़ गया है.
इजरायली हमलों से साउथ लेबनान में सन्नाटा पसरा हुआ है. हिज्बुल्लाह के लड़ाके इलाके में गश्त कर रहे हैं, जबकि आम नागरिक घरों में छिपे हुए हैं. इजरायल की सेना ने हिज्बुल्लाह के नेता हसन नसरल्लाह को बेरूत में निशाना बनाकर मार गिराया है, जिससे पूरे क्षेत्र में तनाव और भय का माहौल है. इस हमले के बाद साउथ लेबनान में हालात और भी खतरनाक होते जा रहे हैं, जहां इजरायली सेना किसी द्वारा किसी भी समय ग्राउंड अटैक शुरू करने की बात भी की जा रही है.
साउथ लेबनान में सन्नाटे के बीच खौफ का माहौल साफ महसूस किया जा सकता है. आजतक के रिपोर्टर अशरफ वानी ग्राउंड जीरो पर मौजूद हैं. अशरफ ने बताया कि इजरायली हमलों के बाद पूरे इलाके में हिज्बुल्लाह के लड़ाके ही दिखाई दे रहे हैं, जबकि आम नागरिक कहीं नजर नहीं आ रहे. अशरफ फिलहाल साउथ लेबनान के सबसे बड़े शहर टायर सिटी से 10 किलोमीटर दूर एक गांव में हैं. उन्होंने बताया, 'मैं एक साल पहले भी यहां आया था. तब जगह का माहौल बिल्कुल अलग था. दुकानें हर वक्त खुली रहती थीं और रौनक थी. लेकिन अब खाने की तो बात छोड़िए, चाय पीने के लिए भी कोई दुकान नहीं खुली है. हर जगह सन्नाटा पसरा हुआ है.'
इजरायली हमलों के बाद साउथ लेबनान का पूरा इलाका वीरान सा लग रहा है. राजधानी बेरूत जो लाखों लोगों से गुलजार रहती है, उससे दूर साउथ लेबनान अब असली जंग का मैदान बनता जा रहा है. इजरायल यहीं से अपनी सेना को दाखिल कर ग्राउंड अटैक की तैयारी भी कर रहा है. साउथ लेबनान के बॉर्डर पर इजरायल ने सैकड़ों टैंक और सैनिकों को तैनात कर दिया है, जो किसी बड़े हमले का संकेत दे रहे हैं. इस तनावपूर्ण माहौल में आम नागरिकों दूर-दूर तक नजर नहीं आ रहे और सिर्फ हिज्बुल्लाह के लड़ाके गश्त करते दिख रहे हैं.
ग्राउंड रिपोर्ट: हिज्बुल्लाह पर 10 दिनों का सबसे भीषण हमला, हेडक्वार्टर कर दिया 'बराबर', अब टारगेट पर सेंट्रल बेरूत
बेरूत और साउथ लेबनान के हालात हर बीतते घंटे के साथ और गंभीर होते जा रहे हैं.
हिज्बुल्लाह के नेता हसन नसरल्लाह, जो 1992 से संगठन का नेतृत्व कर रहे थे, इसराइल के सबसे बड़े दुश्मनों में से एक माने जाते थे. शुक्रवार रात इजरायल ने बेरूत में हिज्बुल्लाह के मुख्यालय पर हवाई हमला किया, जिसमें नसरल्लाह की मौत हो गई. इस हमले के बाद से लेबनान में तनाव चरम पर है.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.








