
ग्रह शांति और पूजा-पाठ के नाम ठग लिए डेढ़ किलो सोना, परिजनों की बीमारी से परेशान थी व्यापारी की पत्नी
AajTak
इंदौर में कारोबारी की पत्नी के साथ उसके दोस्त ने बड़ा फ्रॉड किया. आरोपी ने पूजा-पाठ और ग्रहों की शांति के नाम पर महिला के सभी पुशतैनी गहने ले लिए और एक सुनार के बार बेचकर फरार हो गया. पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है.
मध्य प्रदेश के इंदौर में एक युवक ने कारोबारी की पत्नी के साथ बड़ी धोखाधड़ी को अंजाम दिया है. पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है. यह मामला लसूड़िया थाना क्षेत्र की पॉश कॉलोनी धार का है. यहां रहने वाले एक कारोबारी ने अपनी पत्नी के दोस्त के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है.
पीड़ित कारोबारी ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी गरबा सीखने जाती थी. जहां पर उसकी मुलाकात राहुल संघवी (जैन) से हुई. उसकी पत्नी इंस्टाग्राम पर और वॉट्सएप पर उससे बाते करने लगी. धीरे-धीरे दोनों की दोस्ती गहरी होती चली गई और दोनों एक दूसरे पर विश्वास करने लगे.
पहले लॉकडाउन दौरान आरोपी ने उसकी पत्नी से इमोशनली बातें की. उस दौरान उनके घर के काफी लोग बीमार थे. आरोपी ने कारोबारी की पत्नी से कहा कि ग्रहों की शांति कराने से परिवार के सभी सदस्य ठीक हो जाएंगे. घर में रखे सभी जेवरात के साथ पूजा करनी होगी.
पूजा- पाठ के नाम पर महिला से करीब डेढ़ किलो सोना और एक किलो चांदी के पुश्तैनी आभूषण राहुल को दे दिए.आरोपी ने कहा कि जैसे ही पूजा पूरी हो जाएगी कुछ दिन बाद उसके सभी जेवरात वापस लौटा देगा. महिला ने विश्वास कर घर हर छोटी बड़ी ज्वैलरी आरोपी को दे दी. जब महिला ने अपनी ज्वेलरी वापस मांगी तो वो तरह- तरह के बहाने बनाता रहा.
महिला के मुताबिक जब राहुल से आभूषण मांगे तो उसने कहा कि उसने गलती से दोस्त नितिन पटेल को आभूषण दे दिए थे. नितिन डूंगरपूर के चर्चित हवाला कांड में अहमदाबाद जेल में बंद है. नितिन ने आभूषण लॉकर में रख दिए हैं और उसके आने के बाद ही निकाल पाएगा. इस तरह आरोपी राहुल द्वारा 1 किलो 500 ग्राम सोने की धोखाधड़ी की वारदात को अंजाम दिया है. शिकायत मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की. फिलाहल आरोपी फरार है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








