
'गौरव गोगोई को ISI ने किया इनवाइट, ट्रेनिंग के लिए गए पाकिस्तान', असम CM हिमंता सरमा का दावा
AajTak
असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई पर पाकिस्तान के गृह मंत्रालय और आईएसआई के निमंत्रण पर वहां यात्रा करने का आरोप लगाया है. गौरव ने इसे निराधार बताते हुए उनके
असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा और कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई के बीच सोशल मीडिया पर तीखी बयानबाजी देखने को मिली है. मुख्यमंत्री सरमा ने गौरव गोगोई पर पाकिस्तान सरकार के गृह मंत्रालय और आईएसआई के आमंत्रण पर पाकिस्तान यात्रा करने और वहां कुछ संदिग्ध गतिविधियों में शामिल होने का आरोप लगाया है. वहीं, गोगोई ने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर मुख्यमंत्री पर "मानसिक स्वास्थ्य" को लेकर गंभीर सवाल उठाए, और कहा, "मुख्यमंत्री जिस स्क्रिप्ट पर चल रहे हैं, वह बी ग्रेड फिल्म से भी बदतर है."
मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा का आरोप है, "मैं पूरी जिम्मेदारी के साथ यह कहता हूं कि असम के सांसद गौरव गोगोई ने पाकिस्तान के गृह मंत्रालय के निमंत्रण पर वहां कई दिन बिताए. हम इस यात्रा और इससे जुड़ी गतिविधियों की विस्तृत जांच कर रहे हैं. हमारे पास इस बात का दस्तावेजी सबूत भी है."
यह भी पढ़ें: 'नया भारत आतंकियों को ढूंढ कर मारता है', सीजफायर पर बोले असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा
असम सीएम ने कहा- 10 सितंबर तक पेश करेंगे सबूत
असम सीएम ने कहा, "सबूत 10 सितंबर तक जनता के सामने पेश किए जाएंगे. गौरव गोगोई ने पर्यटन की वजह से नहीं, बल्कि ट्रेनिंग के लिए पाकिस्तान का दौरा किया. यह महत्वपूर्ण और खतरनाक बात है." मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि गृह मंत्रालय से सीधे निमंत्रण मिलना इस बात का साबित है कि गोगोई पाकिस्तान के साथ करीब से जुड़े हुए थे.
इस आरोप का जवाब देते हुए कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने कहा, "मुझे मुख्यमंत्री के मानसिक स्वास्थ्य की चिंता है. पिछले 13 सालों से मैं उनके निशाने पर हूं और हमेशा बेकसूर आरोप लगाए गए हैं. उनका ताजा बयान पागलपन की हद तक व्यर्थ है. हम 2026 के बाद उनकी भलाई के लिए काम करेंगे."

आज सबसे पहले आपको ये बताएंगे कि हाफ सीजफायर' के बाद अमेरिका की बातचीत ईरान के किस Respected Leader से चल रही है. डोनाल्ड ट्रंप बार-बार इस बात का दावा कर रहे हैं. लेकिन आज ईरान ने पूछा है कि वो Respected Leader कौन है. और Respected Leader से बातचीत चल रही है तो पाकिस्तान के जरिये 15 शर्तों का प्रस्ताव क्यों भेजा है. उससे भी बड़ी बात ये है कि ईरान ने अमेरिका के प्रस्ताव को कूड़ेदान में फेंकते हुए सुपर पावर अमेरिका को अपनी शर्तें बता दी हैं. और कहा है कि सीजफायर छोड़ो, अब ईरान तभी रुकेगा जब अमेरिका उसकी 5 शर्तें मानेगा. इन शर्तों में ईरान ने कहा कि उसे युद्ध में हुए नुकसान का पूरा हर्जाना मिलना चाहिए. ईरान की टॉप लीडरशिप पर हमले बंद होने चाहिए, सारे प्रतिबंध हटाए जाने चाहिए. ईरान को स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज का कानूनी अधिकार मिलना चाहिए.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.










