
'गोविंदा ने कौनसी 2-4 शादियां कर लीं?' एक्टर के अफेयर पर मैनेजर ने तोड़ी चुप्पी, कमबैक पर कही ये बात
AajTak
गोविंदा पिछले दिनों अचानक तब सुर्खियों में आए जब उन्हें एक छोटे इवेंट में नाचते-गाते देखा गया. वहीं एक्टर अपने अफेयर को लेकर भी चर्चाओं में बने रहे. अब इन सभी मामलों पर गोविंदा के मैनेजर ने चुप्पी तोड़ी है.
एक समय पर बॉलीवुड के सबसे बड़े सुपरस्टार रहे गोविंदा आज कहीं खो से गए हैं. उन्हें अब फिल्मों में उतना नहीं देखा जाता है, जैसे वो पहले दिखाई देते थे. फैन्स उन्हें बड़े पर्दे पर मिस करते हैं. हालांकि गोविंदा अक्सर अलग-अलग कारणों से सुर्खियों में रहते हैं. हाल ही में एक्टर को लेकर कई सारी बातें हुई थीं.
गोविंदा-सुनीता की शादी में आईं तकलीफें?
कुछ वक्त पहले ऐसी खबरें सामने आई थीं कि गोविंदा का किसी मराठी एक्ट्रेस के साथ अफेयर चल रहा है. शादीशुदा होने के बावजूद, एक्टर के अफेयर की चर्चा कई लोगों को हैरान कर गई थी. उनकी पत्नी सुनीता आहूजा ने भी इसपर रिएक्ट किया था. कुछ वक्त पहले ही उन्होंने कहा कि अगर गोविंदा के अफेयर की खबर सच हुई, तो वो उन्हें कभी माफ नहीं करेंगी. ये भी कहा जाने लगा कि गोविंदा और सुनीता की शादी अब टूटने की कगार पर है.
फिर कुछ हफ्ते पहले गोविंदा को एक छोटे इवेंट में नाचते-गाते देखा गया, जिसका वीडियो काफी वायरल हुआ. लोगों ने कहा कि एक्टर का स्टारडम अब खत्म हो चुका है. उन्हें एक सस्ती सी गाड़ी में बैठकर कहीं जाते हुए देखा गया. कई फैंस गोविंदा को ऐसी हालत में देखकर निराश हुए. अब एक्टर को लेकर हो रहीं इन सभी चर्चाओं पर उनके मैनेजर शशि सिन्हा ने बात की है. समाचार एजेंसी ANI संग बातचीत में उन्होंने गोविंदा के अफेयर से लेकर वर्क फ्रंट हर मुद्दे पर चुप्पी तोड़ी.
अफवाहों पर क्या बोले गोविंदा के मैनेजर?
शशि सिन्हा ने कहा, 'बहुत दुख होता है...भगवान करे उनकी (गोविंदा) जिंदगी में सबकुछ अच्छा हो. मैं प्रार्थना करता हूं कि उनकी लाइफ में सबकुछ अच्छा चले. वो फिर से आएं, काम करें, नई शुरुआत करें. वो काम में वापस आने के रास्ते पर भी हैं. एक-दो फिल्मों की हमारी प्लानिंग चल रही है. खुद का होम-प्रोडक्शन भी शुरू कर रहे हैं. देखते हैं कौनसी पहले शुरू हो जाती है. हम शुरू करेंगे और वो काम भी करेंगे.'

ऑस्कर्स के इतिहास में सबसे ज्यादा नॉमिनेशंस के रिकॉर्ड के साथ पहुंची 'सिनर्स' का जलवा 98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में नजर आया. लेकिन इससे ज्यादा बड़ी कामयाबी 'वन बैटल आफ्टर एनदर' के हाथ लगी जो इस अवॉर्ड सीजन सरप्राइज बनकर उभरी. 'सिनर्स' के लिए सबसे बड़ी कामयाबी माइकल बी जॉर्डन को मिली जो फाइनली बेस्ट एक्टर बने.












