
गोवा में ऑक्सीजन की कमी से 5 दिनों में 83 मौत, विपक्ष ने मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग की
ABP News
गोवा मेडिकल कॉलेज में आज ऑक्सीजन की कमी के चलते 8 और कोविड मरीजों की मौत हो गई. यहां रात 2 बजे से सुबह 6 बजे के बीच पिछले चार दिनों में मरने वाले मरीजों की संख्या 83 तक पहुंच चुकी है.
पणजी: ऑक्सीजन की कमी की वजह से कोरोना मरीजों की मौत के मामले में विपक्षी पार्टी गोवा फॉरवर्ड के नेता विजय सरदेसाई ने मुख्यमंत्री डॉ प्रमोद सावंत के इस्तीफे की मांग की है. विजय सरदेसाई ने दावा किया है कि कल रात गोवा मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन की कमी की वजह से और 8 लोगों की मौत हो गई. आपको बता दें कि पिछले 5 दिनों में गोवा सरकारी अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी की वजह से 83 मरीजों की अब तक मौत हो चुकी है. सरदेसाई का कहना है कि गोवा राज्य के 60 साल पूरे होने के मौके पर केंद्र सरकार ने 300 करोड़ की विशेष सहायता निधि बजट में अनाउंस की थी. जिसका सेलिब्रेशन भी राज्य सरकार ने शुरू कर दिया था . लेकिन सरदेसाई ने सवाल खड़े करते हुए कहा है कि सेलिब्रेशन के लिए अगर 300 करोड़ मिल सकते हैं तो कोविड काल में केंद्र सरकार ने गोवा को मदद क्यों नहीं की.More Related News

पत्नी से बदला लेने के लिए मासूम को उतारा मौत के घाट, पिता ने चीकू में जहर देकर 2 साल की बेटी को मारा
Telangana News: तेलंगाना के यादद्री भुवनगिरी जिले में एक शख्स ने अपनी 2 साल की मासूम बेटी की हत्या कर दी. आरोपी पिता ने बच्ची को चीकू में चूहे मारने की दवा मिलाकर दी, जिसके चलते उसकी मौत हो गई.

महोबा में महिला की मौत के मामले में नया मोड़, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि, दामाद पर आरोप
Mahoba News In Hindi: महिला की मौत के मामले में पोस्ट मार्टम रिपोर्ट ने केस को नई दिशा दी है, पीएम रिपोर्ट में गोली मारकर हत्या की पुष्टि हुई है. हत्या का आरोप दामाद पर लगी है.











