
गोवा: बिना सूचना रद्द कर दी फ्लाइट, कई यात्रियों को जाना था विदेश, एयरपोर्ट पर जमकर हंगामा
AajTak
फ्लाइट लेट होने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं. अब गोवा एयरपोर्ट पर ऐसा ही मामला समाने आया है. यात्रियों का आरोप है कि एयरलाइंस ने बिना पूर्व सूचना के उनकी फ्लाइट रद्द कर दी. इनमें कुछ यात्री ऐसे थे, जिन्हें विदेश जाना था. इससे गुस्साए यात्रियों ने एयरपोर्ट पर जमकर हंगामा काटा.
गोवा एयरपोर्ट पर मंगलवार रात को यात्रियों ने हंगामा कर दिया. उनका आरोप है कि बिना किसी पूर्व सूचना के रात दो बजे की गोवा से मुंबई जाने वाली फ्लाइट को रद्द कर दिया गया है. इससे गुस्साए लोगों ने खूब हंगामा किया. इस दौरान उनकी एयरलाइंस के कर्मचारियों के साथ जमकर बहस भी हुई. कुछ VIP पैसेंजर को रात में ही गोवा से मुंबई भेजने का इंतजाम किया गया. वहीं बाकी यात्रियों को सुबह तक इंतजार करना पड़ा. उन्हें सुबह करीब 7:30 बजे मुंबई पहुंचाया गया. इन यात्रियों में कई ऐसे भी थे, जिन्हें मुंबई से दिल्ली या विदेश जाना था. ऐसे में उनकी दूसरी फ्लाइट भी छूट गई.
इंदौर में विमान खराब होने से यात्रियों का हंगामा
इंदौर के देवी अहिल्याबाई होलकर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर 10 अप्रैल को गोवा जाने वाले विमान 6ई-6219 में तकनीकी खराब आ गई थी. इस कारण फ्लाइट कई घंटे देरी से रवाना हुई थी. इस दौरान यात्रियों ने जमकर हंगामा काटा था. हालांकि एयरलाइंस ने यात्रियों को शांत कराकर उनके लिए नाश्ते-खाने की व्यवस्था की. यह विमान पांच घंटे देरी रवाना हुआ. 9 अप्रैल को भी इंदौर से लखनऊ जाने वाला विमान बिगड़ा था, तब भी यात्रियों ने हंगामा किया था.
लंदन जा रही फ्लाइट में हंगामा, दिल्ली में लौटानी पड़ी
एयर इंडिया की फ्लाइट ने 10 अप्रैल की सुबह 6:35 बजे दिल्ली से लंदन के लिए उड़ान भरी थी लेकिन उड़ान भरते ही एक यात्री ने क्रू मेंबर के साथ मारपीट शुरू कर दी. एयर इंडिया ने तब बयान जारी कर कहा था कि यात्री के गंभीर बेकाबू रवैये के चलते उड़ान भरने के तुरंत बाद विमान को दिल्ली लौटना पड़ा. दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंड करने के बाद यात्री को पुलिस के हवाले किया गया.
दिल्ली एयरपोर्ट पर फ्लाइट लेट होने पर यात्रियों का हंगामा

नेपाल के खोटांग में एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है. एक को मामूली चोट आई है, जबकि बाकी सभी सुरक्षित हैं. यह हेलीकॉप्टर सुबह 11 बजे काठमांडू से पांच यात्रियों को लेकर उड़ा था और लैंडिंग के दौरान केपिलासगढी गांवपालिका-2, खार्ताम्छा के बालाबेसी क्षेत्र में 11 बजकर 51 मिनट पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए एक ही परिवार के लोग सवार थे.

Eid Ul Fitr 2026: ईद-उल-फितर मुस्लिम समुदाय का सबसे खास त्योहार है, जो रमज़ान के महीने के रोज़े रखने के बाद मनाया जाता है. ईद की तारीख शव्वाल महीने का चांद दिखाई देने पर तय होती है. फिलहाल इस खास मौके पर आप अपने दोस्तों-रिश्तेदारों और प्रियजनों को सोशल मीडिया के जरिए खास मैसेज भेजकर ईद की मुबारकबाद दे सकते हैं.

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा कि अली लारीजानी के जाने से ईरान की व्यवस्था प्रभावित नहीं होगी और संघर्ष जारी रहेगा. उन्होंने इस युद्ध के लिए अमेरिका को जिम्मेदार ठहराया. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर भी सख्त रुख दिखाते हुए उन्होंने इस जलमार्ग से अमेरिका, इजरायल और उसके सहयोगियों की जहाजें नहीं गुजरने देने की बात कही.

ईरान में कल लारीजानी की हमले में मौत के बाद इस वक्त महायुद्ध महाभीषण मोड़ पर पहुंच चुका है. IDF ने पुष्टि की है कि कुछ ही देर पहले, ईरान से इज़राइल की ओर मिसाइलें दागी गई हैं. इस खतरे को रोकने के लिए डिफेंस सिस्टम सक्रिय हो गया है. होम फ्रंट कमांड ने संबंधित क्षेत्रों में लोगों के मोबाइल फ़ोन पर सीधे तौर पर एक प्रारंभिक निर्देश जारी किया है.









