
गोल्ड स्मलिंग के पैसे का झगड़ा, ट्रॉली बैग वाली साजिश और कोलकाता में मर्डर... बांग्लादेशी सांसद की हत्या पर बड़े खुलासे
AajTak
ढाका ट्रिब्यून की रिपोर्ट के मुताबिक, बांग्लादेश पुलिस का कहना है कि सांसद अनवारुल के बचपन के दोस्त और बिजनेस पार्टनर अकतारुज्जमान शाहीन ही मुख्य साजिशकर्ता है. अनवारुल के एक और दोस्त अमानुल्लाह अमान की इस हत्या को अंजाम देने में भूमिका रही.
बांग्लादेश की सत्तारूढ़ पार्टी अवामी लीग के सांसद अनवारुल अजीम अनवर की कोलकाता में हत्या का मामला सुर्खियों में बना हुआ है. इस मामले की जांच बंगाल की सीआईडी को सौंप दी गई है. लेकिन अब इस मामले में सनसनीखेज खुलासा हुआ है कि सांसद के बचपन के दोस्त और उनके बिजनेस पार्टनर ने ही इस हत्या को अंजाम दिया था.
ढाका ट्रिब्यून की रिपोर्ट के मुताबिक, बांग्लादेश पुलिस का कहना है कि सांसद अनवारुल के बचपन का दोस्त और बिजनेस पार्टनर अकतारुज्जमान शाहीन ही मुख्य साजिशकर्ता है. अनवारुल के एक और दोस्त अमानुल्लाह अमान की इस हत्या को अंजाम देने में भूमिका रही.
पुलिस का कहना है कि सांसद अनवारुल की हत्या की साजिश रचने के लिए शाहीन कोलकाता गया था. वह कोलकाता में हत्या की योजना को अंतिम रूप देने के बाद बांग्लादेश आ गया था. बाद में अमान सहित छह लोगों ने अनवारुल की तकिये से मुंह दबाकर उनकी हत्या कर दी. बाद में उनके शव के टुकड़े कर उन्हें ट्रॉली बैग में रखकर अज्ञात जगह पर फेंक दिया गया.
जांच से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, ढाका मेट्रोपॉलिटन पुलिस की डिटेक्टिव ब्रांच ने इस हत्या की साजिश का पर्दाफाश किया है. इस मामले में तीन लोगों को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया.
अनवारुल की बेटी मुमतारिन फिरदौस डोरिन ने बुधवार को शेर-ए-बांग्ला नगर पुलिस थाने में हत्या को लेकर मामला दर्ज कराया था. उसी समय कोलकाता में भी एक अलग मामला दर्ज करने की तैयारी की जा रही थी, जहां पुलिस ने अनवारुल के शव के टुकड़ों को ले जा रहे एक कार ड्राइवर को गिरफ्तार किया था.
कैसे रची गई सांसद की हत्या की साजिश?

आज सबसे पहले आपको ये बताएंगे कि हाफ सीजफायर' के बाद अमेरिका की बातचीत ईरान के किस Respected Leader से चल रही है. डोनाल्ड ट्रंप बार-बार इस बात का दावा कर रहे हैं. लेकिन आज ईरान ने पूछा है कि वो Respected Leader कौन है. और Respected Leader से बातचीत चल रही है तो पाकिस्तान के जरिये 15 शर्तों का प्रस्ताव क्यों भेजा है. उससे भी बड़ी बात ये है कि ईरान ने अमेरिका के प्रस्ताव को कूड़ेदान में फेंकते हुए सुपर पावर अमेरिका को अपनी शर्तें बता दी हैं. और कहा है कि सीजफायर छोड़ो, अब ईरान तभी रुकेगा जब अमेरिका उसकी 5 शर्तें मानेगा. इन शर्तों में ईरान ने कहा कि उसे युद्ध में हुए नुकसान का पूरा हर्जाना मिलना चाहिए. ईरान की टॉप लीडरशिप पर हमले बंद होने चाहिए, सारे प्रतिबंध हटाए जाने चाहिए. ईरान को स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज का कानूनी अधिकार मिलना चाहिए.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.










