
गोल्ड मेडल की दावेदार महिला खिलाड़ी, बोल्ड फोटोज से आई चर्चा में
AajTak
अलीशा न्यूमैन (Alysha Newman) ने '2018 गोल्ड कोस्ट कॉमनवेल्थ गेम्स' में पोल वॉल्ट इवेंट में गोल्ड मेडल जीता था. इस बार वो बर्मिंघम में हो रहे कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में पोल वॉल्ट के अलावा 100 मीटर बाधा दौड़ में भी हिस्सा ले रही हैं. खेल की दुनिया से इतर वो अपने बोल्ड लुक्स के लिए काफी फेमस हैं. इंस्टाग्राम पर उनके 6 लाख से ज्यादा फॉलोअर हैं.
कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 का आगाज बर्मिंघम में हो चुका है. 28 जुलाई से शुरू हुए ये गेम्स 8 अगस्त तक चलेंगे. कॉमनवेल्थ गेम्स में कनाडा की एक महिला खिलाड़ी काफी सुर्खियों में है. इसकी वजह है उनका बेलौस अंदाज. यह खिलाड़ी इंटरनेट पर अपने बोल्ड फोटोज शेयर करती रही हैं. बोल्ड फोटोज की वजह से वो सोशल मीडिया पर अक्सर चर्चा में रहती हैं. एक्सपर्ट के मुताबिक, वह कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में गोल्ड जीत सकती हैं.
कनाडा की इस महिला खिलाड़ी का नाम अलीशा न्यूमैन (Alysha Newman) है. वह पोल वॉल्ट इवेंट में हिस्सा लेने के लिए बंर्मिंघम पहुंची हैं. इसके अलावा 100 मीटर बाधादौड़ में भी वो हिस्सा लेंगी.
अलीशा को कॉमनवेल्थ गेम्स की सबसे पॉपुलर एथलीट कहा जा रहा है. 2021 में उनका नाम मैक्सिम की 100 खूबसूरत महिलाओं की लिस्ट में शामिल था. '2018 गोल्ड कोस्ट कॉमनवेल्थ गेम्स' में अलीशा ने पोल वॉल्ट इवेंट में गोल्ड मेडल जीता था. ऐसे में वो इस साल भी इस इंवेंट के लिए फेवरेट हैं.
पिछले साल उन्होंने एक इनरवियर ब्रांड के लिए विज्ञापन किया था. तब उन्होंने कहा था-'यदि हम खुद को आगे नहीं बढ़ाते हैं, बाधाओं को नहीं तोड़ते हैं... तो इससे कुछ होगा तो नहीं... लेकिन हम सच्चाई से काफी दूर रहेंगे.महिला और एथलीट होने के नाते मैं हर दिन जिंदगीभर रुकावटों को तोड़ती रहूंगी.'
6 लाख से अधिक फॉलोअर्स हैं इंस्टाग्राम पर खेल के इतर भी अलीशा काफी पॉपुलर हैं. सोशल मीडिया पर वह बोल्ड फोटोज शेयर करती हैं. इससे उनकी काफी कमाई होती है. अलीशा न्यूमैन इंस्टाग्राम पर भी खास पॉपुलर हैं. यहां उनके 6 लाख से अधिक फॉलोअर्स हैं. वह बोल्ड फोटोज देखने के लिए फैन्स से पैसे भी चार्ज करती हैं.
एक तरफ सोशल मीडिया पर इस स्टार की तूती बोल रही है. वहीं, खेल के मैदान में उनका हालिया प्रदर्शन निराशाजनक रहा है. हाल में हुए वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में वो पोल वॉल्ट इवेंट में क्वालिफाई नहीं कर पाई थीं.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










