
गोल्ड मेडलिस्ट अरशद नदीम को मिलेगा पाकिस्तान का दूसरा सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति जरदारी का ऐलान
AajTak
राष्ट्रपति जरदारी ने अपने पत्र में कहा कि, “अरशद नदीम के उल्लेखनीय प्रदर्शन ने देश को वैश्विक मंच पर गौरवान्वित किया है. एथलेटिक्स में उनकी उत्कृष्ट सफलता देश के लिए गर्व का स्रोत है, ” खेल के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान को मान्यता देते हुए राष्ट्रपति एक विशेष समारोह में नदीम को नागरिक पुरस्कार प्रदान करेंगे.
पेरिस ओलंपिक 2024 में शानदार प्रदर्शन के लिए शीर्ष एथलीट अरशद नदीम को पाकिस्तान के के दूसरे सबसे बड़े पुरस्कार हिलाल-ए-इम्तियाज से सम्मानित किया जाएगा. शनिवार को इसकी घोषणा की गई है. सरकार ने अगले सप्ताह 77वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 'अज़्म-ए-इस्तेहकम' (स्थिरता के प्रति प्रतिबद्धता) नाम से एक स्मारक डाक टिकट जारी करने का भी निर्देश दिया.
अरशद नदीम ने पेरिस ओलंपिक में जीता गोल्ड 27 वर्षीय अरशद नदीम ने गुरुवार को पेरिस में 92.97 मीटर के रिकॉर्ड तोड़ थ्रो के साथ पुरुषों की भाला फेंक प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता. उनके इस थ्रो ने 2008 में बीजिंग ओलंपिक में बनाए गए 90.57 मीटर के ओलंपिक रिकॉर्ड को तोड़ दिया. यह पाकिस्तान के लिए बीते 36 सालों में पहला व्यक्तिगत मेडल है और अब तक का पहला व्यक्तिगत स्वर्ण पदक है. मीडिया के अनुसार, राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी के निर्देश के बाद, उनके ऑफिस ने पुरस्कार के औपचारिक सम्मान के लिए कैबिनेट डिवीजन को एक पत्र भेजा.
राष्ट्रपति जरदारी ने किया ये ऐलान राष्ट्रपति जरदारी ने अपने पत्र में कहा कि, “अरशद नदीम के उल्लेखनीय प्रदर्शन ने देश को वैश्विक मंच पर गौरवान्वित किया है. एथलेटिक्स में उनकी उत्कृष्ट सफलता देश के लिए गर्व का स्रोत है, ” खेल के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान को मान्यता देते हुए राष्ट्रपति एक विशेष समारोह में नदीम को नागरिक पुरस्कार प्रदान करेंगे.
जारी होगा डाक टिकट इसके अलावा प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने अलग से 14 अगस्त को पाकिस्तान के 77वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 'अज़्म-ए-इस्तेहकम' (स्थिरता के प्रति प्रतिबद्धता) नामक एक स्मारक डाक टिकट जारी करने का निर्देश दिया. 'अज़्म-ए-इस्तेहकम' शीर्षक वाला यह टिकट प्रगति और स्थिरता के प्रति राष्ट्र के समर्पण का प्रतीक है. इसके डिज़ाइन में नदीम की छवि है और राष्ट्रीय एकता के प्रतीक मीनार-ए-पाकिस्तान की छवि भी है.
अरशद नदीम पर लगी पुरस्कारों की झड़ी नदीम की जीत से पहले, पाकिस्तान ने कभी भी ओलंपिक में व्यक्तिगत स्वर्ण पदक नहीं जीता था. इससे पहले, केवल दो पाकिस्तानी एथलीटों ने कांस्य पदक ही जीता था. इनमें 1960 में मोहम्मद बशीर ने 1988 में कुश्ती का कांस्य जीता था और 1988 में हुसैन शाह ने मुक्केबाजी में कांस्य पदक हासिल किया था. पेरिस में अपनी उपलब्धि के बाद से, नदीम को पंजाब, उनके गृह प्रांत और अन्य प्रांतीय सरकारों और संगठनों द्वारा नकद पुरस्कारों से नवाज़ा गया है.
अब तक क्या-क्या हुए ऐलान पंजाब की मुख्यमंत्री मरियम नवाज ने शुक्रवार को 100 मिलियन रुपये के नकद पुरस्कार की घोषणा की. पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी की सिंध सरकार ने 50 मिलियन रुपये की घोषणा की, जबकि सुक्कुर शहर के मेयर ने उनके लिए 'सोने का मुकुट' देने की घोषणा की. मरियम नवाज ने यह भी कहा कि एथलीट के नाम पर पंजाब प्रांत में उनके गृहनगर खानेवाल में एक स्पोर्ट्स सिटी बनाई जाएगी. दो स्पोर्ट्स फैसिलिटी के नाम भी अरशद नदीम के नाम पर रखे जाएंगे. इनमें से एक कराची और दूसरी सिंध के सुक्कुर शहर में है.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.








