
'गोल्डी बरार बोल रहा हूं, 12 लाख चाहिए, नहीं तो...', कारोबारी से मांगी रंगदारी
AajTak
हरियाणा के फतेहाबाद में एक कारोबारी से गोल्डी बरार के नाम पर 12 लाख रु की रंगदारी मांगी गई है. विदेश से किए गए कॉल में पैसा नहीं देने पर 24 घंटे में हत्या करने की धमकी भी दी गई है. इसके बाद कारोबारी ने थाने में धमकी की शिकायत दर्ज कराई है जिसके बाद पुलिस जांच में जुट गई है.
हरियाणा के फतेहाबाद में विदेशी नंबर से फोन कर गैंगस्टर गोल्डी बरार के नाम पर एक कारोबारी से 12 लाख रुपये की रंगदारी मांगे जाने का मामला सामने आया है.
फतेहाबाद के टोहाना में रहने वाले व्यापारी अमति जैन से यह रंगदारी व्हाट्स ऐप कॉल के जरिए मांगी गई और पैसे नहीं देने पर 24 घंटे में हत्या की धमकी भी दी गई है.
कारोबारी के मुताबिक कॉल करने वाले शख्स ने कहा, 'मैं यूएसए से गोल्डी बरार बोल रहा हूं, मुझे 12 लाख रुपए चाहिए वरना ठीक इसी समय ( 24 घंटे) में जान से मार दूंगा.'
बता दें कि पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद से लॉरेंस बिश्नोई गैंग और गोल्डी बराड़ के नाम पर धमकी देकर पैसे मांगने का सिलसिला शुरू हो गया है.
वहीं कारोबारी ने 12 लाख रुपये की रंगदारी मांगे जाने पर थाने में शिकायत दर्ज करा दी है जिसके बाद टोहाना थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.
पहले भी मांगी गई थी रंगदारी

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.










