
गोलीबारी कर चलती ट्रेन से कूद गया RPF कान्स्टेबल, जानिए कौन थे मरने वाले 4 लोग? जयपुर-मुंबई एक्सप्रेस में फायरिंग के 6 बड़े अपडेट्स
AajTak
फायरिंग जयपुर एक्सप्रेस ट्रेन (12956) की B-5 बोगी में हुई. ट्रेन जयपुर से मुंबई जा रही थी. फायरिंग करने वाले की पहचान RPF कॉन्स्टेबल चेतन के तौर पर हुई है. चेतन एस्कॉर्ट ड्यूटी में तैनात था. वह फायरिंग करके ट्रेन से कूद गया. हालांकि, उसे मीरा रोड बोरीवली के बीच हिरासत में ले लिया गया.
जयपुर से मुंबई जा रही ट्रेन में सोमवार को अंधाधुंध फायरिंग हो गई. इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि फायरिंग करने वाले RPF कॉन्स्टेबल को गिरफ्तार कर लिया गया है. हादसे में आरपीएफ के ASI समेत चार लोगों की मौत हो गई.
1- किस ट्रेन में हुई फायरिंग?फायरिंग जयपुर एक्सप्रेस ट्रेन (12956) की B-5 बोगी में हुई. ट्रेन जयपुर से मुंबई जा रही थी.
2- हादसा कब और कहां हुआ?बताया जा रहा है कि ट्रेन पालघर स्टेशन से कुछ दूरी पर ही निकली थी. सुबह 5.23 बजे वापी से बोरीवलीमीरा रोड स्टेशन के बीच RPF कॉन्स्टेबल ने अचानक ट्रेन में फायरिंग कर दी.
3- किस-किस की मौत हुई?हादसे में 4 लोगों की मौत हुई है. इनमें एक RPF एएसआई टीका राम और तीन यात्री बताए जा रहे हैं. टीका राम एस्कॉर्ट प्रभारी थे.
महाराष्ट्र में चलती ट्रेन में गोलीबारी, RPF के ASI और 3 यात्रियों की मौत, जयपुर-मुंबई ट्रेन में पालघर के पास फायरिंग
4- फायरिंग करने वाला कौन?

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








