
गोलियों की गूंज से थर्रा उठा नॉर्थ ईस्ट दिल्ली, कॉलेज के पास चली 24 से ज्यादा गोलियां
AajTak
नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के अंबेडकर कॉलेज के पास सोमवार की रात पुलिस और बदमाशों के बीच भीषण मुठभेड़ हो गई जिसमें दो दर्जन से ज्यादा गोलियां चली. पुलिस ने घायल होने के बाद तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया. बदमाशों की गोलियां पुलिसकर्मियों को भी लगी लेकिन बुलेटप्रूफ जैकेट की वजह से उनकी जान बच गईं.
देश की राजधानी दिल्ली सोमवार की रात गोलियों की गूंज से थर्रा उठा. दरअसल उत्तर पूर्वी दिल्ली के अंबेडकर कॉलेज के पास पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई जिसमें दो दर्जन से ज्यादा गोलियां चली.
पुलिस ने मुठभेड़ के बाद तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. वहीं बदमाशों द्वारा चलाई गई गोली पुलिसकर्मियों को भी लगी लेकिन बुलेटप्रूफ जैकेट की वजह से उनकी जान बच गई.
गोलीबारी की इस भीषण घटना के बाद दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच की. डीसीपी ने बताया कि दो दिन पहले सीलमपुर में फायरिंग हुई थी जिसमें एक की मौत हो गई थी और दूसरा घायल हो गया था.
उसी मामले में वांटेड एक आरोपी को लेकर पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी. इसके बाद पुलिस ने अंबेडकर कॉलेज के पास आरोपी को पकड़ने के लिए जाल बिछाया और देखा कि एक स्कूटी पर तीन लोग आ रहे थे.
पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया लेकिन आरोपी नहीं रुके और पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी. जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की जिसमें तीन आरोपियों को पैर में गोली लगी. इसके बाद पुलिस ने मौके पर ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है. पकड़े गए तीन बदमाशों के नाम अली उर्फ फहद, आशिफ उर्फ खालिद, अल्सेजान उर्फ तोता है.
बुलेटप्रूफ जैकेट की वजह से बची पुलिसकर्मियों की जान

मथुरा में गोरक्षक बाबा चंद्रशेखर उर्फ फरसा बाबा की हत्या के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया है. आरोप है कि गोत्सकरों ने फरसा बाबा को गाड़ी से कुचल दिया जिसके बाद उनकी मौत हो गई. अब सीएम योगी ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए अफसरों को कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है साथ ही कहाकि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

पाकिस्तान और चीन खुद को 'आयरन ब्रदर्स' कहते हैं, यानी ऐसी दोस्ती जो लोहे जैसी मजबूत है. लेकिन लोहे की एक फितरत होती है-अगर उसे खुले में और तूफानों में अनदेखा छोड़ दिया जाए, तो उसमें ज़ंग लग जाती है. आज पाकिस्तान ने अपनी इसी 'फौलादी दोस्ती' को अफगानिस्तान के साथ जंग और बलूच आतंकवाद की आंधी में झोंक दिया है.











