
गोलगप्पे खाए, लस्सी बनाई और भारतीय व्यंजनों का लिया स्वाद, दिल्ली में मोदी और जापान के PM में दिखी बॉन्डिंग
AajTak
जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा दो दिन की भारत यात्रा पर हैं. सोमवार को दिल्ली पहुंचने के बाद वे राजघाट पहुंचे और उन्होंने महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की. इसके बाद उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. हैदराबाद हाउस में पीएम मोदी ने जापानी पीएम फुमियो किशिदा के साथ द्विपक्षीय बैठक की. दोनों नेताओं के बीच जबरदस्त बॉन्डिंग देखने को मिली.
भारत के दौरे पर आए जापानी प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ दिल्ली के बुद्ध जयंती पार्क का दौरा किया. यहां उन्होंने गोलगप्पे खाए और लस्सी भी बनाते देखे गए. किशिदा ने जमकर भारतीय व्यंजनों का लुत्फ उठाया. दोनों नेता पार्क की बेंच पर बैठे और कुल्हड़ (मिट्टी के प्याले) में लस्सी खाई और चर्चा की.
मोदी और किशिदा ने बाल बोधि वृक्ष पर प्रार्थना की. पुष्पांजलि के बाद पार्क में टहलते हुए भी बातें कीं. जापान के पीएम फुमियो किशिदा करीब 27 घंटे की भारत पर आए हैं. इससे पहले उन्होंने हैदराबाद हाउस में पीएम मोदी से मुलाकात की. किशिदा ने पीएम मोदी को इस साल मई में हिरोशिमा में होने वाली जी-7 शिखर सम्मेलन की बैठक में आमंत्रित किया.
जापान ने जी-7 के लिए पीएम मोदी को आमंत्रित किया
इस दौरान जापान के पीएम फुमियो किशिदा ने भारत-जापान संबंधों को विस्तार देने का संकल्प लिया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फुमियो किशिदा ने वैश्विक रणनीतिक साझेदारी का विस्तार करने का संकल्प लिया. किशिदा ने कहा कि उन्होंने औपचारिक रूप से मई में जी-7 शिखर सम्मेलन के लिए पीएम मोदी को आमंत्रित किया और उनके भारतीय समकक्ष ने निमंत्रण स्वीकार कर लिया. दोनों नेताओं ने माना कि विविध क्षेत्रों में दोनों देशों को लाभ पहुंचाने के अलावा शांतिपूर्ण, स्थिर और समृद्ध हिंद-प्रशांत के लिए संबंधों का विस्तार महत्वपूर्ण है.
दोनों नेताओं के बीच इन महत्वपूर्ण पर वार्ता

महायुद्ध के 19 दिन हो चुके हैं. मैं इस वक्त इजरायल के तेल अवीव में हूं. आज की रात महायुद्ध में बहुत गंभीर हो सकती है. क्योंकि महायुद्ध अब बेकाबू होने के मोड़ पर पहुंच सकता है. हमारा मकसद डराना नहीं है. ध्यान से इस बात को कहने की वजह समझिएगा. अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार-पलटवार हो रहे हैं. ताजा खबर ये है कि इजरायल ने ईरान की सबसे बड़े गैस ठिकाने पर हमला किया है. इजरायल ने ये हमला अमेरिका की मदद से किया है. जो दक्षिण पश्चिम ईरान में है.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की NSA अजित डोभाल संग बैठक, डिफेंस-इंटेलिजेंस समेत कई मुद्दों पर हुई बात
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने डिफेंस, इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.

दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम अचानक बदल गया है. ठंडी हवाएं, बादल और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अनुमान जताया है. गुरुवार और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी है. तापमान 27 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है और 21 मार्च के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होगा.

16 मार्च को वाराणसी में गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी मनाना कुछ मुस्लिम युवकों को महंगा पड़ गया. बीजेपी और हिंदूवादी संगठन का आरोप है कि, इन लोगों ने रोजा इफ्तार पार्टी करने के बाद गंगा नदी में बिरयानी और हड्डियां फेंक दीं. जैसे ही स्थानीय बीजेपी नेता की ओर से इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई, पुलिस हरकत में आई और आनन फानन में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. अब संत समाज और बीजेपी इसे हिंदुओं के खिलाफ सोची समझी साजिश करार दे रहे हैं तो विपक्ष पूछ रहा है कि, गंगा में इफ्तार पार्टी करने से कौन सा कानून तोड़ा गया जो पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. सवाल है कि, ये कौन लोग हैं जिन्हें यूपी की अमन शांति रास नहीं आ रही.

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण न कराकर अपने राजनीतिक रुख को स्पष्ट कर दिया है. उनके इस कदम को बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों और नेतृत्व परिवर्तन की संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है. साथ ही, पार्टी के भीतर नई पीढ़ी के उभार और पुराने नेताओं की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं.






