
'गोरे किसानों को मारा जा रहा, G-20 में रहने लायक नहीं ये देश', ट्रंप ने खोला टकराव का नया मोर्चा
AajTak
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का ताजा टकराव दक्षिण अफ्रीका से हुआ है. ट्रंप ने कहा है कि दक्षिण अफ्रीका में गोरे किसानों को मारा जा रहा है, उनके खेत छीने जा रहे हैं. उन्होंने कहा है कि ये देश जी-20 का सदस्य रहने लायक नहीं है.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अगले वर्ष यूएस के मियामी में होने वाले जी-20 शिखर सम्मेलन के लिए दक्षिण अफ्रीका को नहीं बुलाने का फैसला किया है. 2026 का जी-20 शिखर सम्मेलन ट्रंप की अध्यक्षता में होने वाला है. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि देश कहीं से भी जी-20 की सदस्यता के 'योग्य' नहीं है.
अभी हाल ही में दक्षिण अफ्रीका में जी-20 का शिखर सम्मेलन हुआ है. इस सम्मेलन में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप नहीं पहुंचे थे.
अब अमेरिका साउथ अफ्रीका से G20 की प्रेसीडेंसी ले रहा है और 1 दिसंबर, 2025 से 30 नवंबर, 2026 तक जी-20 का हेड रहेगा.
ट्रंप ने बुधवार को ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में कहा, "यूनाइटेड स्टेट्स साउथ अफ्रीका में G20 में शामिल नहीं हुआ क्योंकि साउथ अफ्रीकी सरकार अफ्रीकी लोगों और डच, फ्रेंच और जर्मन सेटलर्स के दूसरे वंशजों द्वारा सहे गए भयानक ह्यूमन राइट्स के हनन को मानने या उस पर ध्यान देने से इनकार करती है."
अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि साउथ अफ्रीका ने दुनिया को दिखा दिया है कि वे कहीं से भी मेंबरशिप के लायक देश नहीं हैं, और हम उन्हें दिए जाने वाले सभी पेमेंट और सब्सिडी तुरंत रोक देंगे.
ट्रंप ने कहा, "G20 के खत्म होने पर साउथ अफ्रीका ने G20 की प्रेसीडेंसी हमारे US एम्बेसी के एक सीनियर रिप्रेजेंटेटिव को देने से मना कर दिया, जो क्लोजिंग सेरेमनी में शामिल हुए थे. इसलिए मेरे कहने पर साउथ अफ्रीका को 2026 G-20 का इनविटेशन नहीं मिलेगा, जिसे अगले साल फ्लोरिडा के ग्रेट सिटी मियामी में होस्ट किया जाएगा."

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.









