
गोरेगांव मॉल के पास सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर से छेड़छाड़, एक व्यक्ति गिरफ्तार
AajTak
उत्तरी मुंबई के गोरेगांव में 22 वर्षीय सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर से छेड़छाड़ के आरोप में 27 वर्षीय कुलदीप बुधराम कनौजिया को गिरफ्तार किया गया है. यह घटना पिछले सप्ताह मॉल के पास हुई थी. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी सुरागों की मदद से उत्तर प्रदेश निवासी आरोपी को पकड़ा, जिसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है. उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
उत्तरी मुंबई के गोरेगांव इलाके में एक मॉल की ओर जा रही 22 वर्षीय सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है.
गोरेगांव पुलिस स्टेशन के अधिकारी ने बताया कि आरोपी कुलदीप बुधराम कनौजिया (27) ने पिछले सप्ताह हुई इस घटना के दौरान पीड़िता को पीठ और सीने पर अनुचित तरीके से छुआ था.
अधिकारी ने कहा, "पीड़िता द्वारा पुलिस से संपर्क किए जाने के बाद छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया गया. इलाके के सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी सुरागों पर भरोसा करते हुए, उत्तर प्रदेश निवासी कनौजिया को पकड़ा गया."
पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है. एक अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

पाकिस्तान और चीन खुद को 'आयरन ब्रदर्स' कहते हैं, यानी ऐसी दोस्ती जो लोहे जैसी मजबूत है. लेकिन लोहे की एक फितरत होती है-अगर उसे खुले में और तूफानों में अनदेखा छोड़ दिया जाए, तो उसमें ज़ंग लग जाती है. आज पाकिस्तान ने अपनी इसी 'फौलादी दोस्ती' को अफगानिस्तान के साथ जंग और बलूच आतंकवाद की आंधी में झोंक दिया है.

ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने ईरान के परमाणु शक्ति के बनने को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होनें कहा कि ईरान परमाणु बम नहीं बना रहा था. साथ ही खामेनेई ने ये भी कहा कि ईरान कभी परमाणु शक्ति नहीं बनना चाहता था. साथ ही खामेनेई ने कहा कि जबतक मिडिल ईस्ट में विदेशी शक्तियां रहेंगी तबतक क्षेत्र में स्थिरता नहीं रहेगी.











