
गोरखपुर विश्वविद्यालय में मिलीं बीयर की केन और शराब की बोतलें, ABVP से जुड़े कई छात्रों को नोटिस
AajTak
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर विश्वविद्यालय में बीयर की बोतलें मिलने के बाद बवाल मचा हुआ है. छात्रों ने इस मुद्दे को लेकर धरना दिया है. वहीं विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्रों को इस घटना का जिम्मेदार बताया है. इसको लेकर विवि प्रशासन के अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़े छात्रों को नोटिस जारी किया है.
यूपी के गोरखपुर विश्वविद्यालय में बीयर और शराब की बोतलें मिली हैं. इसको लेकर छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन का घेराव कर दिया. वहीं विश्वविद्यालय प्रशासन ने कैंपस की छवि बिगाड़ने के लिए छात्रों को ही इसका जिम्मेदार ठहराया है. एबीवीपी संगठन के कई छात्रों को विश्वविद्यालय प्रशासन ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है.
दरअसल, विश्वविद्यालय परिसर में यह घटना पहली बार नहीं हुई है. छात्रों का कहना है कि परिसर नशेड़ियों का अड्डा बनता जा रहा है. विश्वविद्यालय प्रसाशन मौन है, जो कि चिंता का विषय है. इस घटना पर छात्रों में आक्रोश व्याप्त है. अलग-अलग छात्र संगठनों ने इस पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है.
इस घटना पर एबीवीपी संगठन के कुलदीप तिवारी ने कहा कि शिक्षा के मंदिर में इस प्रकार की अनाधिकृत सामग्री का मिलना विश्वविद्यालय के प्रति अकर्मण्यता को प्रदर्शित करता है. ये छात्रों को किसी भी रूप में स्वीकार्य नहीं है.
कुलदीप तिवारी ने कहा कि आखिर शराब की बोतलें विश्वविद्यालय परिसर में कैसे आईं? यह परिसर की सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल है. कल कोई हथियार लेकर भी आ जाए तो जिम्मेदारी किसकी होगी? छात्रों को कारण बताओ नोटिस जारी करने पर धरना दिया था, फिर धरना देंगे.
समाजवादी छात्र सभा और अध्यक्ष पद के प्रत्याशी प्रतीक तिवारी ने कहा कि शिक्षा के मंदिर में बीयर की बोतलें मिल रही हैं. प्रशासन कर क्या रहा है. आए दिन रिजल्ट में गड़बड़ी कर रहे हैं. नियम तो हैं ही नहीं. छात्रों को परेशान किया जाता है. चुनाव तक कराया नहीं जा रहा है. इतना धरना प्रदर्शन किया, लेकिन पिछले एक महीने से कुलपति पत्र ही लिख रहे हैं. इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि सोमरस का पान कर कौन रहा है.
'नशाखोरी का अड्डा बनता जा रहा है विश्वविद्यालय परिसर'

दिल्ली के पालम इलाके में आज एक बेहद दर्दनाक हादसा हुआ है. आग लगने से यहां 9 लोगों की मौत हो गई. पालम में चार मंजिला बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर कॉस्मेटिक की दुकान में आग लगी थी. आग तेजी से ऊपरी मंजिलों तक फैल गई. मकान में कुल 17 लोग मौजूद थे, जिनमें से कुछ ने ऊपर से कूदकर अपनी जान बचाई, लेकिन बाहर निकलने का एकमात्र रास्ता आग की चपेट में आने के कारण कई लोग अंदर फंस गए.

आज अली लारीजानी, उनके बेटे मोर्तेजा लारीजानी और बासिज फोर्स के कमांडर जनरल गुलामरेज़ा सुलेमानी का जनाज़ा निकाला गया. दावा है कि उनकी अंतिम विदाई देने के लिए तेहरान में 10 लाख से भी ज्यादा लोग सड़कों पर उतरे और इस दौरान तेहरान के इंकलाब Square पर इस युद्ध में अब तक की सबसे ज्यादा भीड़ देखी गई. इजरायल और अमेरिका यही उम्मीद कर रहे थे कि अली लारीजानी की मौत के बाद ईरान में सरकार विरोधी गुट सड़कों पर आएंगे और रिजीम चेंज के लिए नई कोशिशें शुरू होंगी. लेकिन अली लारीजानी के जनाज़े में इकट्ठा हुई इस विशाल भीड़ ने ये बता दिया कि ईरान में रिजीम चेंज करना बहुत मुश्किल काम है.

महायुद्ध के 19 दिन हो चुके हैं. मैं इस वक्त इजरायल के तेल अवीव में हूं. आज की रात महायुद्ध में बहुत गंभीर हो सकती है. क्योंकि महायुद्ध अब बेकाबू होने के मोड़ पर पहुंच सकता है. हमारा मकसद डराना नहीं है. ध्यान से इस बात को कहने की वजह समझिएगा. अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार-पलटवार हो रहे हैं. ताजा खबर ये है कि इजरायल ने ईरान की सबसे बड़े गैस ठिकाने पर हमला किया है. इजरायल ने ये हमला अमेरिका की मदद से किया है. जो दक्षिण पश्चिम ईरान में है.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की NSA अजित डोभाल संग बैठक, डिफेंस-इंटेलिजेंस समेत कई मुद्दों पर हुई बात
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने डिफेंस, इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.







