
गोरखपुर में STF का बड़ा एक्शन: वाहन चोरी गिरोह का सरगना गिरफ्तार, ब्रांड न्यू महिंद्रा थार बरामद
AajTak
उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने गोरखपुर से वाहन चोरी गिरोह के सरगना त्रिपुरेश पाण्डेय को गिरफ्तार किया. उसके पास से नई महिंद्रा थार बरामद हुई. उसका साथी रंजीत फरार है. जानिए पूरी वारदात.
उत्तर प्रदेश की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने गोरखपुर में वाहन चोरी गिरोह के सरगना त्रिपुरेश पाण्डेय को आखिरकार गिरफ्तार कर ही लिया. इस गिरफ्तारी को पुलिस की बड़ी कामयाबी माना जा रहा है. क्योंकि एसटीएफ काफी वक्त से उसकी तलाश कर रही थी.
एसटीएफ टीम ने आरोपी के पास से नई ब्रांड महिंद्रा थार, मोबाइल फोन, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस और डेबिट कार्ड बरामद किए. वहीं उसका साथी रंजीत कुमार उर्फ मंगलेश गोस्वामी मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है.
पूछताछ में आरोपी त्रिपुरेश ने चौंकाने वाला खुलासा किया. उसने बताया कि दोनों ने दिल्ली के अशोक बिहार स्थित महिंद्रा शोरूम से गाड़ी चोरी की थी. इस वारदात में रंजीत ने शोरूम से गाड़ी की चाबी चुपके से उठा ली थी और रिमोट से थार कार खोलकर दोनों वहां से फरार हो गए थे.
मुखबिर की सटीक सूचना पर एसटीएफ की टीम ने गोरखपुर में घेराबंदी कर त्रिपुरेश को दबोच लिया. हालांकि उसका साथी रंजीत मौके से निकल भागने में कामयाब रहा.
आरोपी त्रिपुरेश के खिलाफ पहले से ही गोरखपुर और लखनऊ में कई मुकदमे दर्ज हैं. उस पर चोरी, धोखाधड़ी, जालसाजी, गिरोहबंदी समेत गंभीर धाराओं के मामले चल रहे हैं.
इसी तरह फरार रंजीत कुमार का भी लंबा आपराधिक इतिहास सामने आया है. वह उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती जिले का रहने वाला है और उसके खिलाफ भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.







