
गोरखपुर में दहाड़ेंगे गुजरात के शेर
AajTak
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शहर गोरखपुर का चिड़ियाघर बनकर तैयार, गुजरात के बब्बर शेर पटौदी और मरियम इटावा लायन सफारी से गोरखपुर चिड़ियाघर के लिए रवाना.
मजबूत ढांचागत सुविधाएं, खेती किसानी, स्वास्थ्य, उद्योग, रोजगार, पर्यटन समेत विकास के पैमाने पर हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहे गोरखपुर को मार्च के पहले सप्ताह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों चिड़ियाघर की सौगात मिलने की पूरी उम्मीद है. चिड़ियाघर का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है और यहां जानवरों को लाने का क्रम सिलसिलेवार जारी है. चीता, तेंदुआ, दरियाई घोड़ा, हिरण, सियार, अजगर जैसे वन्य जीव आ चुके हैं और रविवार से यहां बब्बर शेर की दहाड़ भी गूंजने लगेगी. गोरखपुर में अमर शहीद अशफाक उल्ला खां के नाम से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा बनवाया गया प्राणी उद्यान (चिड़ियाघर) पूर्वी देश का सर्वाधिक खूबसूरत चिड़ियाघर है. चिड़ियाघर पूर्वांचल के पर्यटन विकास के लिए मिल का पत्थर साबित होगा. इन दिनों इसके लोकार्पण की तैयारियां जोर शोर से चल रही हैं. गत दिनों गोरखपुर की गंगा कही जाने वाली राप्ती नदी के तट पर आधुनिक सुविधाओं से युक्त तीन पक्के घाटों के लोकार्पण के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मार्च के पहले सप्ताह में चिड़ियाघर के उद्घाटन की बात कही थी जिसके बाद जानवरों को लाने का कार्य और तेज कर दिया गया.
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










