
गोरखपुर पहुंचे लल्लू ने साधा निशाना, कहा- पागल हो गया विकास, योगी और बीजेपी की विदाई तय
ABP News
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने बीजेपी सरकार पर निशाना साधा है. लल्लू ने कहा कि विकास पागल हो गया है. बीजेपी और योगी आदित्यनाथ की विदाई तय है.
Ajay Kumar Lallu in Gorakhpur: यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू जल जमाव से बेहाल गोरखपुर का जायजा लेने पहुंचे. लल्लू ने यहां पहुंचकर लोगों से बातचीत भी की. लल्लू ने तालाब बनी कॉलोनियों में लोगों का हाल जाना. लल्लू ने कहा कि बीजेपी की सरकार में लोग दुखी है. साल 1989 से यहां पर सांसद और मेयर भाजपा के हैं. योगी आदित्यनाथ खुद पांच बार सांसद रहे हैं. गोरखपुर की अनेक कालोनियों में जल-जमाव की वजह से लोगों का जीना मुहाल हो गया है. इंजीनियरिंग कालेज रोड स्थित वसुंधरा कॉलोनी में घुटने तक पानी में डूबते हुए लल्लू लोगों के बीच पहुंचे. लल्लू इस दौरान बीजेपी सरकार पर निशाना साधने से भी नहीं चूके. उन्होंने कहा कि यहां के लोगों को दवाई, खाद्य सामग्री और अन्य सामान लाना हो, तो यहां के लोगों को कमर भर पानी में डूब के जाना होता है.More Related News

Uttarakhand News: धामी सरकार सख्त, अवैध मदरसों पर कार्रवाई, जुलाई से नया पाठ्यक्रम लागू करने का ऐलान
Dehradun News In Hindi: परेड ग्राउंड में आयोजित इस समारोह में उन्होंने स्पष्ट कहा कि राज्य में मदरसों को जिहादी मानसिकता पनपाने वाले अलगाववादी केंद्र नहीं बनने दिया जाएगा .












