
गोरखपुर: पशु तस्करों और पुलिस के बीच मुठभेड़, गोली लगने से एक आरोपी घायल
AajTak
गोरखपुर के चौरी चौरा थाना क्षेत्र के सोनबरसा में पुलिस और पशु तस्करों की मुठभेड़ हो गई. पुलिस मुठभेड़ के दौरान एक पशु तस्कर के पैर में गोली लगी है.
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में पुलिस और पशु तस्करों की मुठभेड़ हो गई. इस दौरान पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की. पुलिस की कार्रवाई में एक पशु तस्कर के पैर में गोली लग गई. घायल पशु तस्कर को पुलिस हिरासत में लेकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया है. मामला चौरी चौरा थाना क्षेत्र के सोनबरसा का है. आरोपी के पास से 315 बोर का एक तमंचा, दो कारतूस और दो खोखे भी बरामद हुए हुए हैं.
पुलिस के अनुसार, जौनपुर के पशु तस्कर ट्रक में 27 पशुओं को लादकर फोरलेन होते हुए बिहार जा रहे थे. मुखबिर की सूचना पर चौरीचौरा व क्राइम ब्रांच की पुलिस ने सोनबरसा बाजार के पास तस्करों को रोकने की कोशिश की. पुलिस को देखते ही ट्रक के अंदर से पशु तस्करों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी. पुलिस ने खुद का बचाव करते हुए जवाबी कार्रवाई की. इसमें एक तस्कर की पैर में गोली लग गई. इसके बाद पुलिस ने उसे दबोच लिया.
तस्कर की पहचान जौनपुर के सरपतहा थाने के बिसौनी निवासी 26 वर्षीय इमरान के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि इमरान जौनपुर का शातिर बदमाश है और पशुओं की तस्करी करता है. उसके खिलाफ कई केस भी दर्ज हैं. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.
मुठभेड़ की सूचना पर एसएसपी डॉ. विपिन तांडा, एसपी नार्थ मनोज अवस्थी व सीओ चौरीचौरा अखिलानंद उपाध्याय मौके पर पहुंच गए. एसएसपी विपिन ताडा ने इस कार्रवाई से खुश होकर पुलिस टीम को 25000 रुपये का इनाम दिया है.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.









