
'गोभी फार्मिंग' पर सियासी तूफान, असम के मंत्री की पोस्ट पर बोले थरूर- हिंदू धर्म यह नहीं सिखाता
AajTak
कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने असम के मंत्री अशोक सिंघल के विवादित ‘गोभी की खेती’ वाले पोस्ट की कड़ी आलोचना की है. यह टिप्पणी बिहार चुनाव नतीजों के बाद की गई थी, जिसे 1989 के भागलपुर दंगों से जोड़कर देखा गया.
असम के मंत्री अशोक सिंघल की एक विवादास्पद सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर राजनीतिक बवाल मच गया है. सिंघल ने NDA की बिहार चुनाव जीत के बाद "बिहार में गोभी फार्मिंग को मंज़ूरी" लिखकर गोभी के खेत की एक तस्वीर साझा की थी.
विपक्षी नेताओं ने आरोप लगाया कि यह टिप्पणी 1989 के भागलपुर नरसंहार में मुसलमानों की हत्या को 'महिमामंडित' कर रही है. कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने रविवार को इस पोस्ट की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि न तो हिंदू धर्म और न ही राष्ट्रवाद ऐसे नरसंहारों को उचित ठहराता या उनका समर्थन करता है.
एक X यूजर ने थरूर को टैग करते हुए पूछा था कि क्या वह प्रभावशाली हिंदू नेताओं से इस "भयावह नरसंहार के सामान्यीकरण" की निंदा करवा सकते हैं.
थरूर ने की निंदा
इसके जवाब में थरूर ने कहा, "मैं कोई कम्युनिटी ऑर्गेनाइज़र नहीं हूं... लेकिन एक समावेशी भारत के प्रबल समर्थक और एक गौरवान्वित हिंदू के तौर पर मैं अपने लिए और मेरे जानने वाले अधिकांश हिंदुओं के लिए कह सकता हूं कि न हमारा धर्म और न ही हमारा राष्ट्रवाद ऐसे नरसंहारों की आवश्यकता बताता है, उन्हें उचित ठहराता है या उनका समर्थन करता है, उन्हें सराहने की तो बात ही छोड़ दें."
यह भी पढ़ें: सऊदी में बैठकर CM योगी के खिलाफ किया था विवादित पोस्ट, यूपी लौटते ही हुआ एक्शन तो गिड़गिड़ाने लगा कुर्बान

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.









