
गोपालगंज में शराब तस्करों का कहर... उत्पाद विभाग की टीम पर जानलेवा हमला, होमगार्ड जवान की हत्या
AajTak
बिहार के गोपालगंज जिले में शराब माफियाओं का आतंक एक बार फिर खौफनाक अंदाज में सामने आया है. जिले के विशंभरपुर थाना क्षेत्र के सिपाया इंजीनियरिंग कॉलेज के पास शनिवार तड़के शराब तस्करों ने उत्पाद विभाग की टीम पर घात लगाकर हमला कर दिया.
बिहार के गोपालगंज जिले में शराब माफियाओं का आतंक एक बार फिर खौफनाक अंदाज में सामने आया है. जिले के विशंभरपुर थाना क्षेत्र के सिपाया इंजीनियरिंग कॉलेज के पास शनिवार तड़के शराब तस्करों ने उत्पाद विभाग की टीम पर घात लगाकर हमला कर दिया. इस हमले में बलथरी चेकपोस्ट पर तैनात होमगार्ड जवान अभिषेक कुमार शर्मा की मौत हो गई, जबकि एक अन्य जवान घायल हो गया.
जानकारी के मुताबिक, यह वारदात शनिवार सुबह करीब 4.30 बजे की है. उत्तर प्रदेश से शराब की बड़ी खेप बिहार में घुसने वाली है, जिसकी गुप्त सूचना उत्पाद विभाग को मिली थी. इस सूचना पर कार्रवाई करते हुए एक टीम बलथरी चेकपोस्ट से रवाना हुई और सिपाया तक शराब तस्करों का पीछा करती रही. इसी दौरान तस्करों ने अचानक उत्पाद टीम को चारों ओर से घेरकर हमला बोल दिया.
हमले के दौरान होमगार्ड जवान अभिषेक कुमार शर्मा के सिर के पिछले हिस्से पर जोरदार वार किया गया. वार इतना घातक था कि उनके सिर से खून तेजी से बहने लगा. मौके पर ही हालत नाजुक हो गई. साथी जवानों ने खून से लथपथ अभिषेक को तुरंत सदर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. हमले में एक अन्य जवान भी जख्मी हुआ है. उसकी मामूली चोटें आई हैं.
मृतक के परिजनों ने की उच्चस्तरीय जांच की मांग
मृतक जवान अभिषेक कुमार शर्मा कुचायकोट थाना क्षेत्र के बंगाल खाड़ निवासी बादशाह शर्मा के बेटे थे. उनकी नियुक्ति साल 2019 में हुई थी. अभिषेक अपने पीछे पत्नी और दो मासूम बच्चों को छोड़ गए हैं. मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई. शोक संतप्त भाई अमरेंद्र शर्मा ने आरोप लगाया कि यह हमला सोची-समझी साजिश थी. उन्होंने प्रशासन से उच्चस्तरीय जांच की मांग की है.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.








