
गोद में उठाया फिर... टीचर ने बच्चियों को जो सिखाया, उसकी हर कोई कर रहा तारीफ- VIDEO वायरल
AajTak
इसे देखने के बाद कोई भी खुद को महिला टीचर की तारीफ करने से रोक नहीं पा रहा है. वीडियो को सोशल मीडिया पर रोशनी राय नामक महिला ने शेयर किया है.
सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें एक टीचर स्टूडेंट्स के साथ दिखाई दे रही हैं. वीडियो किसी स्कूल का है. इसे देखने के बाद कोई भी खुद को महिला टीचर की तारीफ करने से रोक नहीं पा रहा है. वीडियो को सोशल मीडिया पर रोशनी राय नामक महिला ने शेयर किया है. इसमें टीचर अपने स्टूडेंट्स को गुड टच और बैड टच के बारे में सिखाती दिख रही हैं.
वीडियो में टीचर एक सिंपल भाषा का इस्तेमाल कर रही है और दोनों तरह के टच के बारे में समझाने के लिए उदाहरण दे रही हैं. कभी वो बच्चों के सिर पर हाथ रखती हैं, कभी बालों को सहलाती हैं और तभी उन्हें गोद में उठा लेती हैं.
यह भी पढ़ें- YouTube सेलेब्रिटी ने बॉयफ्रेंड की हत्या कर सूटकेस में डाला शव, किए टुकड़े, हुई गिरफ्तारी
वो बताती हैं कि अगर कोई टच फिजिकली या इमोशनली परेशान करे, तो वो बैड टच होता है. वो बच्चों को गुड और बैड टच के बारे में तो बता ही रही हैं, इसके साथ ही वो उन्हें इसके खिलाफ अपनी आवाज उठाना भी सिखा रही हैं.
This teacher deserves to get famous 👏 This should be replicated in all schools across India. Share it as much as you can. pic.twitter.com/n5dx90aQm0
लाखों लोगों ने देखा वीडियो

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










