
गोंडा में दिनदहाड़े किराना व्यापारी से लूट, कार सवार बदमाशों ने छीना लाखों का कैश
AajTak
गोंडा में किराना व्यापारी से कार सवार 4 बदमाशों ने दिनदहाड़े 1 लाख 80 हजार रुपये लूट लिए. साथ ही कुछ इनामी कूपन भी छीन लिए और फरार हो गए. अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने कहा कि बदमाश जल्द ही सलाखों के पीछे होंगे.
उत्तर प्रदेश के गोंडा में कार सवार 4 बदमाशों ने किराना व्यापारी से दिनदहाड़े 1 लाख 80 हजार रुपये लूट लिए. साथ ही कुछ इनामी कूपन भी छीनकर फरार हो गए. मामला अंदूपुर इलाके का है. लूट की इस वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया. पीड़ित की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मौका-ए-वारदात का जायजा लिया.
पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने 4 अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज किया. वारदात के बाद पुलिस ने बैरियर लगा कर बदमाशों के पकड़ने की कोशिश भी की. लेकिन, कोई सुराग नहीं मिला. पीड़ित व्यापारी चंद्र प्रकाश पांडे ने बताया कि वो इटियाथोक थाना क्षेत्र के तीतगांव में रहते हैं. धानेपुर थाना क्षेत्र के कस्बा बग्गी रोड के पास बाजार में उनकी किराने की दुकान है.
चंद्र प्रकाश के अनुसार, वो शुक्रवार को वह 1.85 लाख रुपये नकद और 2.65 लाख का कूपन लेकर टेंपो से गोंडा जा रहे थे. इसी दौरान गोंडा उतरौला मार्ग पर देहात कोतवाली क्षेत्र के सिसऊर अंदूपुर के पास कार सवार बदमाशों ने ओवरटेक कर टेंपो को रोक लिया. उनसे रुपयों से भरा बैग जबरन छीन लिया. बदमाशों के साथ छीना झपटी के दौरान वह टेंपो से नीचे गिर गए और घायल हो गए. इसके बाद बदमाश बैग लेकर फरार हो गए.
वारदात की सूचना मिलते ही सीओ सिटी लक्ष्मीकांत गौतम, नगर कोतवाल राकेश सिंह, देहात कोतवाल महेंद्र प्रताप सिंह, एसओजी प्रभारी संतोष कुमार सिंह, धानेपुर एसओ ब्रम्हानंद सिंह, सालपुर चौकी प्रभारी नीरज सिंह और सर्विलांस टीम मौके पर पहुंची. सभी ने वारदात की जगह का मुआयना किया. वारदात के बाद पुलिस ने जिले भर के थानों को अलर्ट भेजकर बदमाशों की धरपकड़ के लिए तलाशी शुरू की. पीड़ित व्यापारी की तहरीर पर 4 अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.
वहीं, अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है. इसके लिए पुलिस की कई टीमें लगाई गई हैं. जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

देश के 3 शहरों से ऐसी खबरें आईं जिसने दिल दहला दिया. आग लगने के कारण दिल्ली, चंडीगढ़ और इंदौर में भयानक हादसे हुए. भीषण आग की चपेट में पूरा का पूरा परिवार आ गया. दिल्ली में 9 लोगों की मौत हुई तो इंदौर में भी 8 लोगों को जान गंवानी पड़ी. चंडीगढ़ में लगी आग भयावह जरूर है, लेकिन गनीमत रही कि किसी तरह की जनहानि नहीं हुई.

अमेरिका-इजरायल की ईरान से जंग की वजह से देशभर में LPG की किल्लत अब भी जारी है. गैस एजेंसियों के बाहर लम्बी लाइनें हैं. गैस सिलेंडर की कालाबाजारी और जमाखोरी भी हो रही है. होटल-रेस्टोरेंट में गैस का स्टॉक खत्म होने से बिजनेस ठप होने लगे हैं. कई जगह ताले भी लटकने लगे हैं. त्योहारी सीजन में घरों में भी इसका असर दिख रहा है.

पश्चिम बंगाल की सत्ता की कुर्सी का रास्ता अल्पसंख्यकों मोहल्लों से होकर गुजरता है. और ममता बनर्जी ने इस बात को न सिर्फ समझा है, बल्कि पिछले 15 सालों में इसी से अपनी सत्ता के किले को चुनाव दर चुनाव मजबूत बनाया है. आज जब 2026 के विधानसभा चुनाव करीब हैं, तो ममता का मुस्लिम वोट बैंक पर कब्जा पहले से कहीं ज्यादा मजबूत नजर आता है.

कश्मीर से लेकर हिमाचल तक मौसम ने अचानक करवट ले ली है. जोजिला पास और गंदरबल इलाके में ताजा बर्फबारी से ट्रैफिक प्रभावित हुआ है, जबकि गुलमर्ग,सोनमर्ग और अन्य ऊंचाई वाले इलाकों में भारी हिमपात से ठंड फिर लौट आई है. उधर हिमाचल में लाहौल स्पीति, रोहतांग और अटल टनल के आसपास बर्फबारी ने हालात बदल दिए हैं. देखें रिपोर्ट.









