
गॉड! सेव द क्वीन... अंग्रेजों की महारानी के विरोध में रची गई भारत माता की स्तुति वंदे मातरम् की कहानी
AajTak
साल 1870 के दशक में ब्रिटिश हुकूमत ने सरकारी समारोहों में ‘गॉड! सेव द क्वीन’ गीत गाना अनिवार्य कर दिया था, जिससे भारतीय अधिकारी बंकिम चंद्र चटर्जी क्षुब्ध हुए. उन्होंने रेल यात्रा के दौरान ‘वंदे मातरम्’ गीत लिखा, जो मातृभूमि की स्तुति और क्रांति का प्रतीक बना.
साल 1870 के दशक में ब्रिटिश हकूमत ने एक तुगलकी फरमान जारी किया. उन्होंने सरकारी समारोहों में ‘गॉड! सेव द क्वीन’ गीत गाया जाना अनिवार्य कर दिया था. उस वक्त ब्रिटिश प्रशासनिक सेवा में कई भारतीय अधिकारी भी थे. फरमान बंगाल की जमीन से ही आया था, इसलिए वहां इसे लेकर काफी सख्ती थी. यह बात सबसे अधिक नागवार गुजरी एक डिप्टी कलक्टर को, जो भारतीय था.
अंग्रेजी आदेश के खिलाफ में निकला वंदे मातरम्
अंग्रेजों के इसी आदेश और अनिवार्यता क्षुब्ध वह कलेक्टर उस रोज दफ्तर से निकल आया. सियालदह से ट्रेन ली और नैहाटी पहुंचने तक का सफर इन्ही विचारों से भरा रहा. रेलयात्रा के दौरान उमड़-घुमड़कर आते तमाम विचार शब्द बन गए और कागज-कलम का साथ पाते ही गीत के रूप में उभर आए. इस यात्रा में जो लिखा गया, वह सिर्फ एक गीत नहीं था. वह स्तुति थी, आरती थी, वंदना थी और राष्ट्र का संगठित भावना का मंत्र था. यह गीत वंदे मातरम् था, जो जन्मभूमि को प्रणाम करने और उसके प्रति आभार जताने का जरिया बना और आगे चलकर क्रांति की मशाल बन गया.
वंदे मातरम्, जिसके कुछ हिस्से भुला दिए गए
वह डिप्टी कलक्टर कोई और नहीं, वह थे महान लेखक, विचारक और पत्रकार बंकिम चंद्र चटर्जी. जिनका लिखा वंदे मातरम् गीत ब्रिटिशर्स के 'गॉड सेव द क्वीन का सुरमयी विरोध बना, जिसे अंग्रेजों ने डर के मारे बैन किया और आजाद भारत ने राष्ट्रगीत के तौर पर अपनाया, लेकिन.. विडंबना देखिए विवादों और आपत्तियों से यह गीत भी बच नहीं पाया. समय के साथ इसके दो भाग हो गए. एक जिसे राष्ट्रगीत का दर्जा मिला और दूसरा जो समय की परत के नीचे गुम होता गया और भारत की अधिकांश बड़ी जनसंख्या के स्मृति पटल से भुला दिया गया.
आज आजाद भारत के तमाम नागरिक यह नहीं जानते कि राष्ट्रगीत वंदे मातरम् सिर्फ दो पैराग्राफ तक सीमित नहीं है. इसमें चार अन्य पैराग्राफ भी हैं, जिन्हें राष्ट्रीय समारोहों में नहीं गाया जाता. आखिर इस गीत के बनने के बाद इसके राष्ट्रगीत के तौर पर शामिल होने और फिर इसके कुछ हिस्सों को लेकर क्या और कब से विवाद रहा, इस पर एक नजर डालते हैं.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








