
'गैस चैंबर' बनी दिल्ली में इन गाड़ियों के खिलाफ सख्त एक्शन जरूरी, CAQM ने राज्यों को दी सलाह
AajTak
एयर क्वालिटी मैनेजमेंट कमीशन (CAQM) ने उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली की सरकारों के लिए एक एडवाइजरी जारी की है, जिसमें राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) में वायु प्रदूषण बढ़ाने वाली पुरानी गाड़ियों के मुद्दे को सुलझाने की तत्काल जरूरत पर जोर दिया है.
देश की राजधानी दिल्ली में वायु प्रदूषण तेजी से बढ़ता जा रहा है. दिल्ली में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 429 तक पहुंच गया. बुधवार को दिल्ली और आस-पास के इलाकों में एयर क्वालिटी इस सीजन में पहली बार 'गंभीर' कैटेगरी में पहुंच गई. इससे स्थानीय निवासियों के स्वास्थ्य को गंभीर खतरा पैदा हो गया. इसके चलते एयर क्वालिटी मैनेजमेंट कमीशन (CAQM) ने उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली की सरकारों के लिए एक एडवाइजरी जारी की है, जिसमें राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) में वायु प्रदूषण बढ़ाने वाली पुरानी गाड़ियों के मुद्दे को सुलझाने की तत्काल जरूरत पर जोर दिया है.
ये सलाह राष्ट्रीय हरित अधिकरण (NGT) और सुप्रीम कोर्ट के आदेशों पर आधारित है, जिसमें एंड ऑफ लाइफ (ऐसे वाहन जिनका जीवनकाल खत्म हो चुका है) वाली गाड़ियों के खिलाफ तुरंत कठोर कार्रवाई करने की बात कही गई है. पुराने BS-III और BS-II मानकों के तहत चलने वाली ये गाड़ियां अपने पर्यावरणीय प्रभाव की वजह से NCR में चलने के लिए ऑथराइज्ड नहीं हैं. इस मुद्दे को हल करने के उद्देश्य से पिछले निर्देशों के बावजूद प्रगति सुस्त रही है, इसे लेकर CAQM ने तुरंत प्रयास तेज करने का आह्वान किया है. हाल के आंकड़ों से पता चलता है कि NCR में बहुत से पुराने वाहन हैं, जिन्हें रेग्युलेटरी इंटरवेंशन की तत्काल आवश्यकता है.
हरियाणा में 2024 में 2,496 वाहन ज़ब्त किए गए, जबकि 2023 में यह संख्या 220 थी. यह इस क्षेत्र में पुराने वाहनों की समस्या को हल करने की दिशा में एक सकारात्मक रुझान को दर्शाता है, जहां ऐसे 27,50,152 वाहन हैं. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार दिल्ली के 36 निगरानी स्टेशनों में से 30 ने वायु गुणवत्ता को 'गंभीर' श्रेणी में बताया. बीते मंगलवार शाम तक लगातार 14 दिनों तक शहर की वायु गुणवत्ता 'बहुत खराब' रही, जिसमें वाहनों से निकलने वाला धुआं प्रदूषण का सबसे बड़ा कारण रहा, जो 15.4 प्रतिशत था.आस-पास के राज्यों में पराली जलाने से स्थिति और खराब हो गई, जिससे शहर में धुंध की मोटी परत छा गई.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.







