
गैंग रेप पीड़िता ने खाया जहर, परिजनों ने नाजुक हालत में अस्पताल में किया भर्ती, आरोपी फरार
AajTak
मांगलियावास थाना क्षेत्र में नाबालिक लड़की के साथ गैंग रेप. पुलिस ने पॉक्सो एक्ट की धारा में दर्ज किया केस. आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है, लेकिन अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है. लड़की की हालत नाजुक है, लिहाजा पुलिस अभी तक उसके बयान भी नहीं ले पाई है.
राजस्थान के अजमेर में नाबालिग लड़की से गैंगरेप का मामला सामने आया है. जानकारी के अनुसार 15 वर्षीय गैंगरेप पीड़िता ने आरोपियों की धमकी से परेशान होकर जहरीला पदार्थ खा लिया. परिजनों ने पीड़िता को ब्यावर अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है.
परिजनों की शिकायत पर मांगलियावास थाना पुलिस ने गैंगरेप सहित अन्य धाराओं में भी प्रकरण दर्ज किया है. अजमेर ग्रामीण सीओ मनीष बडगूजर मामले की जांच कर रहे हैं. उन्होंने बताया कि परिजनों की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है.
शौच के लिए जंगल जा रही थी नाबालिग
उन्होंने बताया कि परिजनों का आरोप है कि 27 दिसंबर को नाबालिग शौच करने जंगल गई थी. इस दौरान दो आरोपियों ने पीड़िता का मुंह कपड़े से बांध कर उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया. इसके बाद पीड़िता को डरा धमका कर जंगल में ही छोड़कर आरोपी फरार हो गए.
पीड़िता ने घर पहुंचकर आरोपियों की दरिंदगी के बारे में परिजनों को बताया. इस घटना से आहत गैंग रेप पीड़िता ने जहरीला पदार्थ खा लिया. उसके बेहोश होने पर परिजन उसे लेकर ब्यावर अमृत कौर अस्पताल पहुंचे.
दोषियों पर की जाएगी कड़ी कार्रवाई

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








