
गैंगस्टर बनने से पहले मोगा के DC ऑफिस में कर्मचारी था सुक्खा, 2017 में फर्जी दस्तावेज पर गया कनाडा
AajTak
फर्जी दस्तावेजों पर 2017 में पंजाब से कनाडा भाग गए सुखदूल सिंह उर्फ सुक्खा दुनेके की गुरुवार सुबह कनाडा के विन्निपेग में हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी. उनका नाम बुधवार को जारी एनआईए की वांछित सूची में शामिल था.
कुख्यात दविंदर बंबीहा गिरोह के गैंगस्टर सुखदूल सिंह उर्फ सुक्खा दुनेके की कनाडा के विन्निपेग में अज्ञात लोगों ने गुरुवार सुबह गोली मारकर हत्या कर दी. फर्जी दस्तावेजों पर 2017 में पंजाब से कनाडा भाग गए सुखदूल सिंह उर्फ सुक्खा दुनेके की उसके घर में ही गोली मारकर हत्या कर दी गई. दुनेके खालिस्तानी गतिविधियों में भी सक्रिय रहा था.उनका नाम बुधवार को जारी एनआईए की वांछित सूची में शामिल था.
इन वारदातों में था शामिल
मोंगा के एसएसपी ने बताया, 'ये (सुखदूल सिंह उर्फ सुक्खा दुनेके) काफी समय से कनाडा में रह रहा था. इनके परिवार के अधिकतर लोग भी बाहर रहते हैं. इसकी मां और बहन भी कनाडा में इनके साथ रहती हैं. हमारा रिकॉर्ड के मुताबिक इनके खिलाफ 23 केस हैं और यह अर्श डाला का काफी करीबी रहा है. यह उगाही, मर्डर और गैंगस्टर की वारदातों में शामिल था. अभी हमें ये जानकारी मिली है. बांकी जानकारी भी हम एकत्र कर रहे हैं.जैसी भी जानकारी मिलेगी उसके आधार पर आगे का एक्शन लिया जाएगा. सुक्खा के रिश्तेदारों से भी हमारी बात हुई है.'
ये भी पढ़ें: Punjab Aajtak: कनाडा में भारत के गैंगस्टर सुक्खा की मौत, एनआईए की लिस्ट में भी शामिल था इसका नाम
कौन था गैंगस्टर सुखदूल सिंह उर्फ सुक्खा दुनेके?
दुनेका पंजाब के मोगा जिले का रहने वाला था और खालिस्तानी समर्थकों से जुड़ा हुआ था. गैंगस्टर सुक्खा मोस्ट वांटेड अपराधियों की सूची में शामिल अपने सहयोगियों के माध्यम से पंजाब और आसपास के राज्यों में अपराधों को अंजाम देता था.उसने पिछले साल जालंधर में एक मैच के दौरान कबड्डी खिलाड़ी संदीप सिंह नंगल की हत्या की साजिश रची थी.पंजाब पुलिस के मुताबिक, सुक्खा पर 20 से अधिक मामले दर्ज थे. पिछले साल दर्ज हुई एक एफआईआर के मुताबिक, दुनेके को पंजाब पुलिस के दो कर्मियों की मदद से पासपोर्ट मिला था.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का 'एग्जिट प्लान'
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों को लेकर भारत सरकार के अधिकारियों ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग में ताजा अपडेट दिया. शिपिंग मिनिस्ट्री के स्पेशल सेक्रेटरी राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि होर्मुज में अब भी भारतीय ध्वज वाले करीब 22 जहाज फंसे हैं, जिनमें से 6 लिक्विड पेट्रोलियम गैस कैरियर हैं. इन जहाजों की भी होर्मुज से सुरक्षित निकासी के लिए ईरान के साथ बातचीत चल रही है.







