
गैंगस्टर के एक पोस्ट ने खोल दी ट्रूडो के झूठ की पोल, भारत पर कनाडाई साजिश की Inside Story
AajTak
खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के बाद भारत और कनाडा के रिश्तों में कड़वाहट चरम पर है. इस बीच कनाडा में एक और खालिस्तानी गैंग्स्टर की हत्या हो गई. ये हत्या इशारा कर रही है कि कनाडा में ना सिर्फ गैंगवॉर चल रहा है बल्कि भारत के खिलाफ एक प्रोपेगैंडा भी साथ साथ चल रहा है. इस बीच एक गैंगस्टर के फेसबुक पोस्ट ने वहां के प्रधानंत्री ट्रूडो के दावों की हवा निकाल दी है.
खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के बाद भारत और कनाडा के बीच तनाव चरम पर है. भारत पर आरोप लगाए जाने के बाद मोदी सरकार ने कनाडा के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है. पहले कनाडा के वरिष्ठ डिप्लोमैट को देश छोड़ने का आदेश जारी कर दिया गया और अब कनाडा के नागरिकों के लिए वीजा की सुविधा को भी अगले आदेश तक सस्पेंड कर दिया है.
जिस खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या को लेकर कनाडाई पीएम जस्टिन ट्रूडो ने भारत की खुफिया एजेंसी रॉ पर शक जताया है, उसका दूध का दूध और पानी का पानी हो गया. इन विवादों के बीच 20 सितंबर को कनाडा में एक और खालिस्तानी गैंगस्टर की हत्या हो गई. ये हत्या इशारा कर रही है कि कनाडा में ना सिर्फ गैंगवार चल रहा है बल्कि भारत के खिलाफ एक प्रोपेगैंडा भी साथ-साथ चल रहा है. आज हम आपको इसी प्रोपेगैंडा की इनसाइड स्टोरी बताएंगे.
दरअसल 18 जून 2023 की रात 8.30 बजे खालिस्तान टाइगर फोर्स के कमांडर हरदीप सिंह निज्जर की हत्या हुई. करीब 3 महीने पहले कनाडा के सर्रे शहर में गुरुद्वारे के बाहर, बाइक पर दो लोग आए और खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर को गोली मारकर फरार हो गए. इसके बाद कनाडा के प्रधानमंत्री ट्रूडो ने आरोप लगाया कि हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में भारत सरकार के एजेंट्स का हाथ हो सकता है, ट्रूडो का इशारा, भारतीय खुफिया एजेंसी रॉ की तरफ था, लेकिन भारत सरकार ने इन आरोपों को खारिज करते हुए इसे एक बेतुका बयान करार दिया.
फिर 20 सितंबर 2023, सुबह 9 बजकर 30 मिनट पर खालिस्तानी गैंग्स्टर सुखदूल सिंह उर्फ सुक्खा की हत्या हो गई. सुक्खा की हत्या के बाद कनाडा का सबसे बड़ा झूठ सामने आ गया. सुक्खा को कनाडा में कॉर्नर हाउस के फ्लैट नंबर 203 में घुसकर 9 गोलियां मारीं और सुक्खा वहीं ढेर हो गया. बता दें कि सुक्खा, देविंदर बंबीहा गैंग से जुड़ा खालिस्तानी गैंगस्टर था.
गैंगस्टर के पोस्ट ने खोली ट्रूडो की पोल
सुक्खा खालिस्तानी गैंग्स्टर अर्श डाला का राइड हैंड भी माना जाता था. जैसे ही कनाडा में सुक्खा की हत्या की खबर फैली, अचानक सोशल मीडिया पर एक पोस्ट सामने आ गई. ये पोस्ट पंजाब की जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के नाम से बने एकाउंट से लिखी गई. पोस्ट इंग्लिश में लेटर्स में थी, लेकिन भाषा पंजाबी. जब पोस्ट को ध्यान से देखेंगे तो ये पोस्ट बताती है कि सुक्खा की हत्या गैंगवार में हुई है.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.








