
गैंगस्टर की धमकी, सांसद की चुनौती और लठ... सलमान-लॉरेंस की दुश्मनी के बीच पप्पू यादव कैसे आ गए?
AajTak
सलमान खान को जान से मारने की धमकी देने वाले लॉरेंस बिश्नोई ने अब पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव को धमकी दी है. उनसे कहा गया है कि वो इस मामले से दूर ही रहें. गैंग के मेंबर ने कहा है कि एक बार फोन करने का मकसद यही था कि सुधर जाओ नहीं आगे तो देख ही लेंगे. इस मामले को देखकर लग रहा है कि पप्पू यादव अब सलमान खान और लॉरेंस बिश्नोई के बीच आ गए हैं.
एक्टर सलमान खान ने जबसे काला हिरण मारा है, तबसे लॉरेंस बिश्नोई गैंग उन्हें धमकी दे रहा है. बिश्नोई गैंग के शूटर सलमान के घर के बाहर फायरिंग भी कर चुके है. हाल ही में लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने सलमान खान के करीबी और महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या कर दी. इतना ही नहीं गैंग की ओर से सलमान और दाऊद इब्राहिम के करीबियों को धमकी भी दी गई. उधर मुंबई में बाबा सिद्दीकी की हत्या हुई, इधर बिहार में पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने लॉरेंस बिश्नोई को लेकर जो बयान दिया, वो अब उनके गले की हड्डी बन गया है. ऐसा लग रहा है मानो इस पूरे मामले में सलमान खान तो साइड हो गए, ये दुश्मनी अब पप्पू यादव और लॉरेंस बिश्नोई के बीच हो गई.
बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद पप्पू यादव ने लॉरेंस बिश्नोई को दो टके का अपराधी बताया था. उन्होंने कहा था कि अगर कानून अनुमति दे तो वो 24 घंटे में इस पूरे गैंग को खत्म कर देंगे. पूर्णिया सांसद ने कहा था कि एक अपराधी जेल में बैठकर चुनौती देकर लोगों को मार रहा है और सब मूकदर्शक बने हुए हैं. उनके इस बयान के बाद से ही पप्पू यादव और लॉरेंस बिश्नोई के बीच तुलना की जा रही है. एक ओर पप्पू यादव के समर्थकों का कहना है कि वो पुराने गैंगस्टर रहे हैं, लॉरेंस जैसे नए लोग उनके आगे नहीं ठहरेंगे. जबकि लॉरेंस बिश्नोई के समर्थकों का कहना है कि दुनिया के सभी देशों में उनके शूटर हैं और वो जब चाहें, जिसे चाहें मौत के घाट उतार सकते हैं.
...जब लॉरेंस बिश्नोई से जुड़े सवाल पर भड़क गए पप्पू यादव, पहले कहा था- 24 घंटे में खत्म कर दूंगा दो टके का गैंग
पप्पू यादव के इस बयान की चर्चा उस समय ज्यादा हुई, जब एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उनसे लॉरेंस के बारे में पूछा गया था, जिसको लेकर वो भड़क गए थे, इसके बाद ही पप्पू यादव की आलोचना की जा रही थी. हालांकि बाद में उनकी ओर से कहा गया कि वो मुंबई आकर सबको बताएंगे. पप्पू यादव मुंबई गए और बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान सिद्दीकी से मिले भी, इस दौरान उन्होंने बताया कि वो सलमान खान से भी मिलने वाले थे, लेकिन वो शूटिंग में बिजी थे. इसलिए उनसे फोन पर बात की और उन्हें आश्वस्त किया.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








