
गैंगस्टर काला जठेड़ी और लेडी डॉन अनुराधा चौधरी ने लिए 7 फेरे, देखिए शादी की Exclusive तस्वीरें
AajTak
Kala Jatheri Weds Anuradha Chaudhari: हरियाणा के कुख्यात गैंगस्टर काला जठेड़ी और लेडी डॉन अनुराधा चौधरी ने आज दिल्ली के द्वारका स्थित संतोष पैलेस में सात फेरे ले लिए. मैंडम मिंज खुद स्कॉर्पियो ड्राइव करके बैंक्वेट हॉल पहुंची थी. वहां सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की गई है.
कुख्यात गैंगस्टर संदीप उर्फ काला जठेड़ी और लेडी डॉन अनुराधा चौधरी उर्फ मैडम मिंज की बहुप्रतीक्षित शादी आज संपन्न हो गई. दिल्ली के द्वारका स्थित संतोष पैलेस में दोनों शादी के बंधन में बंध गए. इस दौरान सुर्ख लाल जोड़े में लेडी डॉन नजर आई, जबकि काला जठेड़ी कुर्ता-पायजामा और सदरी में था. उसके सिर पर लाल रंग की पगड़ी थी. इससे पहले लेडी डॉन खुद स्कॉर्पियो चलाकर दिल्ली पहुंची. उसके साथ परिवार के लोग भी मौजूद हैं.
इस चर्चित शादी की सुरक्षा के लिए अत्याधुनिक हथियारों लैश कमांडो तैनात किए गए हैं. ड्रोन से पूरे इलाके पर नजर रखी जा रही है. बैंक्वेट हॉल के आसपास की छतों पर दिल्ली पुलिस के जवान तैनात हैं. सभी पुलिसकर्मियों ने बॉडी कैमरा लगा रखा है. यहां आने वाले मेहमानों को मोबाइल लेकर अंदर जाना मना था. दिल्ली पुलिस ने डीजे भी अंदर नहीं बजने दिया. अपना साजो सामान लेकर पहुंचे डीजे वाले को अंदर नहीं जाने दिया गया.
हाई कोर्ट के आदेश के तहत गैंगस्टर काला जठेड़ी को आज सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक की पेरोल मिली है. इसलिए 4 बजे से पहले ही सारी रस्में पूरी की जा रही हैं. तिहाड़ जेल से भारी सुरक्षा बल के साथ आया संदीप सीधे बैंक्वेट हॉल में पहुंचा. वहां जाने के बाद उसने अपने कपड़े बदले. इसके बाद स्टेज पर जाकर कुछ देर अपनी होने वाली पत्नी अनुराधा चौधरी के साथ बैठा. फिर दोनों शादी के मंडप में पहुंचे, जहां उसने लेडी डॉन को सिंदूर लगाया.
अब चार बजे से पहले काला जठेड़ी को वापस तिहाड़ जेल भेज दिया जाएगा. अगले दिन 13 मार्च को जोड़े की घर वापसी की रस्मों के लिए एक बार फिर उसको हरियाणा के सोनीपत के जठेड़ी गांव ले जाया जाएगा. पुलिस का कहना है कि उसको तीसरी बटालियन यूनिट से बड़ी संख्या में दिल्ली पुलिस कर्मियों के साथ ले जाया जाएगा, जिसे एक कैदी को जेल से बाहर निकालने और वापस जेल में ले जाने का काम सौंपा गया है.

मथुरा में गोरक्षक बाबा चंद्रशेखर उर्फ फरसा बाबा की हत्या के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया है. आरोप है कि गोत्सकरों ने फरसा बाबा को गाड़ी से कुचल दिया जिसके बाद उनकी मौत हो गई. अब सीएम योगी ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए अफसरों को कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है साथ ही कहाकि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

पाकिस्तान और चीन खुद को 'आयरन ब्रदर्स' कहते हैं, यानी ऐसी दोस्ती जो लोहे जैसी मजबूत है. लेकिन लोहे की एक फितरत होती है-अगर उसे खुले में और तूफानों में अनदेखा छोड़ दिया जाए, तो उसमें ज़ंग लग जाती है. आज पाकिस्तान ने अपनी इसी 'फौलादी दोस्ती' को अफगानिस्तान के साथ जंग और बलूच आतंकवाद की आंधी में झोंक दिया है.











