
गैंगस्टर काला जठेड़ी और लेडी डॉन अनुराधा की शादी के लिए ऐसे सजेगा दिल्ली का संतोष गार्डन, सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त
AajTak
शादी में शामिल होने वाले मेहमानों की लिस्ट बनाई जा रही है. शादी समारोह में पहचान पत्र दिखाकर ही एंट्री मिलेगी. न सिर्फ दिल्ली पुलिस बल्कि तमाम राज्यों की पुलिस इस शादी पर नजर बनाए हुए है. दिल्ली के तिहाड़ जेल में बंद संदीप उर्फ काला जठेड़ी को दिल्ली के द्वारका कोर्ट ने कस्टडी पैरोल दी है.
Gangster Kala Jathedi weds Lady Don Anuradha Chaudhary: गैंगस्टर काला जठेड़ी और लेडी डॉन अनुराधा चौधरी की शादी संतोष गार्डन में होनी है. इसी वजह से दिल्ली पुलिस वहां तमाम इंतेजाम कर रही है. वहां पर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए जा रहे हैं. दिल्ली पुलिस के साथ-साथ केंद्रीय एजेंसियां भी इस शादी पर नजर रखेंगी. 'आज तक' की टीम ने गार्डन में जाकर सारी तैयारियों का जायज़ा लिया.
जानकारी के मुताबिक, संतोष गार्डन में 6 सीसीटीवी लगे हैं. दिल्ली पुलिस की टीम वहां पहुंची और उन्होंने इन सीसीटीवी कैमरों को चेक किया. साथ में उस शख्स से बातचीत भी की, जिसने संतोष गार्डन इस बहुचर्चित शादी के लिए बुक कराया है. उस शख्स का नाम है सोनू. बताया जाता है कि सोनू एडवोकेट रोहित का भाई है. करीब 150 लोग शादी वाले दिन वहां पहुंचेंगे. काला जठेड़ी को 6 घंटे की कस्टडी पैरोल मिली है.
शादी में शामिल होने वाले मेहमानों की लिस्ट बनाई जा रही है. वहां पहचान पत्र दिखाकर ही एंट्री मिलेगी. न सिर्फ दिल्ली पुलिस बल्कि तमाम राज्यों की पुलिस इस शादी पर नजर बनाए हुए है. दिल्ली के तिहाड़ जेल में बंद संदीप उर्फ काला जठेड़ी को दिल्ली के द्वारका कोर्ट ने कस्टडी पैरोल दी है. गैंगस्टर संदीप उर्फ काला जठेड़ी गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का साथी है.
दरअसल, काला जठेड़ी की शादी होनी है. जिसके चलते दिल्ली की द्वारका कोर्ट ने जठेड़ी को 12 मार्च को दिल्ली में अपनी शादी की रस्में निभाने और 14 मार्च को सोनीपत में गृह प्रवेश करने के लिए 6 घंटे की कस्टडी पैरोल दी है. गैंगस्टर काला जठेड़ी की शादी लेडी डॉन अनुराधा चौधरी से हो रही है. जिसके लिए द्वारका सेक्टर 3 स्थित "संतोष गार्डन" बैंकट हॉल को बुक किया गया है.
काला जठेड़ी की बारात 12 मार्च को सोनीपत के जठेड़ी गांव से द्वारका के लिए निकलेगी. इस शादी में काला जठेड़ी और अनुराधा के नजदीकी परिवार वालों को ही न्योता दिया गया है. जिसमें लगभग 150 लोगों के शामिल होने की संभावना है. शादी में कैटरिंग की बुकिंग भी हो चुकी है. लगभग 150 से 200 लोगों का खाना बनाने का आर्डर दिया गया है.
वहीं, जयमाल के लिए राउंड सेप क्रेन सिस्टम लगाया जाएगा. जो दूल्हा और दुल्हन को हाइड्रोलिक से लिफ्ट करेगा. जिस पर चढ़कर दूल्हा और दुल्हन एक दूसरे को जय माल डालेंगे और फूलों की वर्षा की जाएगी. बैंकट हॉल में फेरे के लिए विशेष पंडाल लगाया जाएगा. वही स्टेज पर दूल्हा और दुल्हन के सगे संबंधी आशीर्वाद भी देंगे. पूरे पंडाल को गोल्डन व रेड कलर के दुपट्टों से सजाया जाएगा.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग के कारण हालात काफी खराब हो गए हैं. ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है, जिसका सबसे बड़ा असर होर्मुज की खाड़ी पर पड़ा है. भारत ने होर्मुज की खाड़ी पर निर्भरता कम करने के लिए अमेरिका से LPG की आपूर्ति को बढ़ावा दिया. इसका परिणाम यह हुआ कि अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज पिक्सिस पायनियर मंगलुरु बंदरगाह पर रविवार सुबह पहुंच गया.

हरियाणा पुलिस ने डिजिटल अपराधियों और रंगदारी मांगने वालों के खिलाफ 'अभेद्य' मोबाइल ऐप लॉन्च कर एक अभूतपूर्व कदम उठाया है. मुख्यमंत्री की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत विकसित ये ऐप संदिग्ध और विदेशी कॉल्स को यूजर तक पहुंचने से पहले ही ब्लॉक कर देगा, जिससे व्यापारियों और आम जनता को मानसिक दबाव से मुक्ति मिलेगी.

मिडिल ईस्ट की जंग अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध खत्म करने के लिए 'एग्जिट प्लान' की बात की है, तो दूसरी तरफ इजरायल ने ईरान पर हमले और तेज करने की चेतावनी दी है. शनिवार को ईरान के नतांज परमाणु संयंत्र पर बड़ा हमला हुआ, जिसके बाद ईरान ने अपने दुश्मनों को चेतावनी देते हुए दुनिया भर के पर्यटन स्थलों को निशाना बनाने की धमकी दी है.

नागर विमानन मंत्रालय ने घरेलू हवाई किरायों पर लगाई गई अस्थायी सीमा (Fare Caps) को वापस लेने का फैसला किया है. पिछले साल इंडिगो (IndiGo) एयरलाइंस के संकट के बाद टिकटों की आसमान छूती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने यह पाबंदी लगाई थी. हालांकि एयरलाइंस कंपनियों को स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि वे जिम्मेदारी से किराए तय करें और यात्रियों के हितों का ध्यान रखें।









