
गैंगस्टर कनेक्शन या राजनीतिक दुश्मनी... कौन हैं नफे सिंह राठी के मर्डर में नामजद 12 आरोपी?
AajTak
नफे सिंह राठी हत्याकांड में पुलिस ने अपनी FIR में कुल 12 लोगों को आरोपी बनाया है. इन 12 लोगों में से 7 नामजद हैं. बाकि 5 आरोपियों की पहचान अभी उजागर नहीं हुई है. खासबात यह है कि पांच नामजद आरोपियों में पूर्व विधायक नरेश कौशिक का नाम भी शामिल है.
हरियाणा के बहादुरगढ़ में INLD के प्रदेश अध्यक्ष रहे नफे सिंह राठी के दिल दहलाने वाले हत्याकांड से सनसनी फेल गई है. वैसे तो पुलिस ने इस हत्याकांड की FIR में 7 नामजद आरोपियों सहित कुल 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है, लेकिन फिर भी ये सवाल उठ रहे हैं कि आखिर नफे सिंह की हत्या में गैंगस्टर कनेक्शन है या फिर राजनीतिक दुश्मनी. इस बीच पहले आपको यह बताते हैं कि आखिर नफे सिंह राठी हत्याकांड में नामजद 12 आरोपी कौन हैं.
इस मामले में पुलिस ने अपनी FIR में कुल 12 लोगों को आरोपी बनाया है. इन 12 लोगों में से 7 नामजद हैं. बाकि 5 आरोपियों की पहचान अभी उजागर नहीं हुई है. खासबात यह है कि पांच नामजद आरोपियों में पूर्व विधायक नरेश कौशिक का नाम भी शामिल है. इतना ही नहीं इसमें पूर्व और मौजूदा चेयरमैन सरोज राटी के पति रमेश राठी, चाचा ससुर कर्मवीर राठी, देवर कमल राठी के साथ ही पूर्व मंत्री मांगेराम राठी के पुत्र सतीश राठी, पोते गौरव और राहुल के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है. FIR में बताया गया है कि कार में आए हमलावर 5 थे.
सियासी दुश्मनी के मिले संकेत
नफे सिंह राठी की हत्या के मामले में जिस पूर्व विधायक नरेश कौशिक का नाम सामने आया है, वह बीजेपी से विधायक रह चुके हैं. इसके अलावा चेयरमैन के पति समेत परिवार के कई लोगों के नाम भी एफआईआर दर्ज की गई है. इतना ही नहीं एक पूर्व मंत्री के रिश्तेदारों के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है. इसलिए यह आशंका जताई जा रही है कि इस हत्या के पीछे सियासी एंगल हो सकता है.
गैंगस्टर कनेक्शन का अंदेशा क्यों?
वैसे तो पुलिस इस हत्याकांड को लेकर राजनीतिक एंगल समेत कई और एंगल से जांच कर रही है, लेकिन इसमें गैंगस्टर कनेक्शन होने से भी इनकार नहीं किया जा रहा है. ऐसा इसलिए भी है क्योंकि नफे सिंह राठी को बिल्कुल सिद्धू मूसेवाला की तर्ज पर मारा गया है. जिस तरह सिद्धू मूसेवाला की गाड़ी पर अंधाधुंध फायरिंग की गई थी. ठीक उसी तरह नफे सिंह राठी की गाड़ी पर भी 40 से 50 राउंड फायरिंग की गई है.

नेपाल के खोटांग में एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है. एक को मामूली चोट आई है, जबकि बाकी सभी सुरक्षित हैं. यह हेलीकॉप्टर सुबह 11 बजे काठमांडू से पांच यात्रियों को लेकर उड़ा था और लैंडिंग के दौरान केपिलासगढी गांवपालिका-2, खार्ताम्छा के बालाबेसी क्षेत्र में 11 बजकर 51 मिनट पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए एक ही परिवार के लोग सवार थे.

Eid Ul Fitr 2026: ईद-उल-फितर मुस्लिम समुदाय का सबसे खास त्योहार है, जो रमज़ान के महीने के रोज़े रखने के बाद मनाया जाता है. ईद की तारीख शव्वाल महीने का चांद दिखाई देने पर तय होती है. फिलहाल इस खास मौके पर आप अपने दोस्तों-रिश्तेदारों और प्रियजनों को सोशल मीडिया के जरिए खास मैसेज भेजकर ईद की मुबारकबाद दे सकते हैं.

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा कि अली लारीजानी के जाने से ईरान की व्यवस्था प्रभावित नहीं होगी और संघर्ष जारी रहेगा. उन्होंने इस युद्ध के लिए अमेरिका को जिम्मेदार ठहराया. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर भी सख्त रुख दिखाते हुए उन्होंने इस जलमार्ग से अमेरिका, इजरायल और उसके सहयोगियों की जहाजें नहीं गुजरने देने की बात कही.

ईरान में कल लारीजानी की हमले में मौत के बाद इस वक्त महायुद्ध महाभीषण मोड़ पर पहुंच चुका है. IDF ने पुष्टि की है कि कुछ ही देर पहले, ईरान से इज़राइल की ओर मिसाइलें दागी गई हैं. इस खतरे को रोकने के लिए डिफेंस सिस्टम सक्रिय हो गया है. होम फ्रंट कमांड ने संबंधित क्षेत्रों में लोगों के मोबाइल फ़ोन पर सीधे तौर पर एक प्रारंभिक निर्देश जारी किया है.









