
गेम्स और ढेर सारा खाना... इंजीनियर ने दिखाया Google का ऑफिस, थम गईं लोगों की निगाहें
AajTak
ये ऑफिस दिखने में भी काफी खूबसूरत है. जिसकी वजह से वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं. सोशल मीडिया यूजर्स ने कहा कि उन्हें ऑफिस का हर हिस्सा पसंद आया है. कुछ लोगों ने तो इसे अपना 'सपनों का ऑफिस' भी कह दिया.
गूगल ने हाल ही में पुणे में अपना नया ऑफिस खोला है. एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने ऑफिस का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर शेयर किया. ऑफिस में मौजूद सुविधाओं को देख लोगों की निगाहें वीडियो पर ही टिक गईं. यहां मसाज चेयर, गेम्स जोन और रिक्रिएशन रूम भी है. इसके साथ ही ऑफिस दिखने में भी काफी खूबसूरत है. जिसकी वजह से वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं. सोशल मीडिया यूजर्स ने कहा कि उन्हें ऑफिस का हर हिस्सा पसंद आया है. कुछ लोगों ने तो इसे अपना 'सपनों का ऑफिस' भी कह दिया.
अर्श गोयल नाम के सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने वीडियो शेयर कर उसके कैप्शन में लिखा, 'गूगल, पुणे का ऑफिस टूर. मुझे नीचे कमेंट सेक्शन में बताएं कि ऑफिस के कौन से हिस्से ने आपको सबसे अधिक आकर्षित किया और क्यों.' वीडियो में गोयल कार में गूगल के पुणे ऑफिस तक यात्रा करते दिखाई देते हैं. ऑफिस में एंटर होने के बाद वो सबसे पहले कैंटीन दिखाते हैं. इसके बाद गेम्स जोन और रिक्रिएशन रूम की बारी आती है. वीडियो में गोयल को कैरम और टेबल टेनिस गेम खेलते हुए भी दिखाया गया है. वीडियो पर ओवरले टेक्स्ट में लिखा है, 'गूगल, पुणे ऑफिस में एक दिन.'
इस वीडियो को दो दिन पहले इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया था. तब से अभी तक इसे 5.6 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है और ये संख्या तेजी से बढ़ रही है. कई लोग वीडियो के कमेंट सेक्शन में अपनी राय शेयर कर रहे हैं. एक यूजर ने कमेंट कर कहा, 'सर ये मेरा ड्रीम ऑफिस है.' एक अन्य यूजर लिखता है, 'ये ऑफिस मेरी बिल्डिंग की छत से दिखाई देता है.' तीसरे यूजर का कहना है, 'मुझे ऑफिस का हर हिस्सा पसंद आया. ये बहुत ही खूबसूरत है.' वहीं चौथा यूजर कहता है, 'कंप्यूटर साइंस के हर स्टूडेंट का सपना.'

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










