
गृह युद्ध की ओर म्यांमार? सेना कर चुकी 500 लोगों की हत्या, अब विद्रोही समूह ने धमकाया
AajTak
सेना के कार्रवाई के खिलाफ विद्रोही समूहों ने कहा कि अगर यह रक्तपात बंद नहीं किया तो वो विरोध-प्रदर्शन कर रहे लोगों के साथ मिलकर सेना को जवाब देंगे. बता दें कि विश्व शक्तियों ने तख्तापलट के खिलाफ चल रहे आंदोलन में सैन्य कार्रवाई की निंदा की है.
म्यांमार में तख्तापलट के बाद अब तक विरोध प्रदर्शन कर रहे 500 लोगों की मौत हो चुकी है. इन सभी लोगों की मौत विरोध प्रदर्शन के दौरान सेना की कार्रवाई में हुई है. सेना के तख्तापलट के बाद अब म्यांमार में गृह युद्ध की आशंका बढ़ गई है. प्रदर्शनकारियों पर म्यांमार की सेना की कार्रवाई में 500 से अधिक लोगों के मारे जाने के बाद मंगलवार को सशस्त्र विद्रोही समूहों ने जवाबी कार्रवाई की धमकी दी. सेना की कार्रवाई के खिलाफ विद्रोही समूहों ने कहा कि अगर यह रक्तपात बंद नहीं किया गया तो वो विरोध-प्रदर्शन कर रहे लोगों के साथ मिलकर सेना को जवाब देंगे. बता दें कि विश्व शक्तियों ने तख्तापलट के खिलाफ चल रहे आंदोलन में सैन्य कार्रवाई की निंदा की है. आंदोलनकारी निर्वाचित सरकार की बहाली और वहां की नेता आंग सान सू की की रिहाई की मांग कर रहे हैं. सेना की गोलीबारी में लगातार प्रदर्शनकारियों के मारे जाने के बाद मंगलवार को जातीय विद्रोही समूहों के गुट ने इस हमले की निंदा की और प्रदर्शनकारियों के साथ लड़ने की धमकी दी. देश के असंख्य सशस्त्र जातीय विद्रोही समूहों में से तीन - ताओंग नेशनल लिबरेशन आर्मी, म्यांमार राष्ट्रीयता डेमोक्रेटिक अलायंस आर्मी और अराकान आर्मी (एए) ने एक संयुक्त बयान जारी किया, जिसमें जवाबी कार्रवाई की धमकी दी गई.
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










