
गूगल मैप गॉन... OLA Maps ऑन! भाविश अग्रवाल ने लॉन्च किया खुद का इन-हाउस नेविगेशन मैप
AajTak
Ola Maps: कैब एग्रीग्रेटर ओला के फाउंडर भाविश अग्रवाल ने सोशल नेटवर्किंग साइट पर खुद के इन-हाउस नेविगेशन सर्विस 'ओला मैप्स' के लॉन्च का ऐलान किया है. कंपनी ने पूरी तरह से गूगल मैप को छोड़कर अब नए ओला मैप पर शिफ्ट कर लिया है.
देश की प्रमुख कैब एग्रीगेटर OLA ने आज खुद के नए ओला मैप (OLA MAP) को लॉन्च किया है. कंपनी ने गूगल मैप्स (Google Maps) का इस्तेमाल नहीं करने का फैसला किया है और इसकी जगह खुद का बनाया हुआ ओला मैप्स शुरू किया है. इस बात का ऐलान कंपनी के फाउंडर भाविश अग्रवाल ने सोशल नेटवर्किंग साइट 'X' पर की. कंपनी ने पूरी तरह से गूगल मैप को छोड़कर अब नए ओला मैप पर शिफ्ट कर लिया है. ये कंपनी की खुद की इन-हाउस मैप सर्विस है.
भाविश अग्रवाल ने सोशल मीडिया पर अपने पोस्ट में कहा कि, "पिछले महीने Azure से बाहर निकलने के बाद, अब हम Google Maps से पूरी तरह से बाहर निकल चुके हैं। हम सालाना 100 करोड़ रुपये खर्च करते थे, लेकिन हमने इस महीने पूरी तरह से अपने इन-हाउस Ola Maps पर जाकर उसे 0 कर दिया है! अपना Ola ऐप चेक करें और ज़रूरत पड़ने पर अपडेट करें."
भाविश अग्रवाल ने अपने एक पोस्ट में कहा है कि "जो लोग यह जानने के लिए उत्सुक हैं कि हमने ओला मैप्स में क्या बनाया है और हमने ओपन सोर्स कम्यूनिटी से क्या लाभ उठाया है, उनके लिए इस सप्ताहांत में एक डिटेल्ड तकनीकी ब्लॉग पब्लिश किया जाएगा. आशा है कि आप सभी इसे पढ़कर आनंद लेंगे!"
और बेहतर होगा OLA Maps:
कंपनी ओला मैप्स में स्ट्रीट व्यू, न्यूरल रेडिएंस फील्ड्स (NERFs), इनडोर इमेज, 3D मैप्स और ड्रोन मैप्स जैसी सुविधाएं जोड़ने पर काम कर रही है. उन्होंने बताया कि सहयोगी फर्म क्रुट्रिम AI द्वारा प्रदान की जाने वाली क्लाउड सेवाओं में ओला मैप्स के लिए एप्लीकेशन प्रोग्रामिंग इंटरफ़ेस (API) भी होगा. API एक प्रकार का सॉफ़्टवेयर इंटरफ़ेस है जिसका उपयोग दो या दो से अधिक कंप्यूटर प्रोग्राम या कंपोनेंट्स एक दूसरे से कम्यूनिकेशन करने के लिए करते हैं.
बता दें कि, हाल ही में ओला ने अपने IT वर्कलोड को माइक्रोसॉफ्ट के एज़्योर से क्रुत्रिम (Krutrim) के क्लाउड पर शिफ्ट किया था. इसके बाद ही ओला ने यह बड़ा कदम उठाया है. अब कंपनी के कैब्स में इन-हाउस OLA Maps का इस्तेमाल किया जाएगा. क्रुत्रिम क्लाउड अपने AI कंप्यूटिंग इंफ्रास्ट्रक्चर पर GPU सर्विस प्रदान करता है, जिससे इंटरप्राइजेज और डेवलपर्स अपने मॉडल को ट्रेनिंग देकर इसे और बेहतर बना सकते हैं. 22 मई को अग्रवाल ने पोस्ट किया कि ओला ने एक सप्ताह के भीतर अपना पूरा कार्यभार Azure से हटा लिया है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










