
गूगल पर सेक्स को लेकर ये 10 सवाल पूछे जा रहे सबसे ज्यादा
AajTak
सेक्स से जुड़े फायदे और नुकसान के बारे में जानने के लिए लोग अक्सर गूगल की मदद लेते हैं. आइए आज आपको सेक्स पर सवाल-जवाब की एक ऐसी ही लिस्त दिखाते हैं, जिसे गूगल पर लोगों ने सबसे ज्यादा सर्च किया.
सेक्स को लेकर सही जानकारी होना बहुत जरूरी है. आप इसे लेकर जितने जागरूक होंगे, उतना बेहतर होगा. शोधकर्ता इसे पहले से ही लोगों के बीच एक दिलचस्प विषय मानते हैं. खासतौर से एक डिजिटल एज के लोगों के लिए. सेक्स से जुड़े फायदे और नुकसान के बारे में जानने के लिए लोग अक्सर गूगल की मदद लेते हैं. आइए आज आपको सेक्स पर सवाल-जवाब की एक ऐसी ही लिस्ट दिखाते हैं, जिसे गूगल पर लोगों ने सबसे ज्यादा सर्च किया. सेक्स से क्यों अच्छा महसूस होता है- गूगल पर कई लोगों ने इस सवाल का जवाब खंगाला है. इसके जवाब में बताया जाता है कि इंसान जब किसी दूसरे व्यक्ति के शरीर को स्पर्श करता है तो वो मनोवैज्ञानिक रूप से राहत महसूस करता है. डोपामिन, सेरोटोनिन और ऑक्सिटोसिन जैसे हार्मोन रिलीज होने की वजह से आप बहुत अच्छा महसूस करते हैं. क्या सेक्स से जुड़े सपने आना नॉर्मल है- गूगल पर लोग ये सवाल भी अक्सर सर्च करते हैं. इस सवाल के जवाब में गूगल कहता है- बिल्कुल, अगर सेक्स को लेकर आपके मन में तीव्र इच्छा है तो इसे पाने की तलब और अधिक बढ़ जाती है. मनोवैज्ञानिक रूप से देखें तो हमारे सपने हमारी इच्छाओं पर ही आधारित होते हैं. इसलिए सेक्स के बारे में सोचना या सपने आना बहुत ही साधारण सी बात है.
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










