
गूगल के इस फीचर से यूजर्स सिंगल टैप में डिलीट कर सकते हैं पिछले 15 मिनट की सर्च हिस्ट्री
AajTak
Google I/O 2021 की शुरूआत हो गई है. Google ने इसमें कई तरह के अनाउंसमेंट्स किए हैं. इसमें कई नए फीचर्स का भी ऐलान किया गया है. अनाउंस किए गए फीचर्स में से एक सर्च हिस्ट्री डिलीट करने का फीचर भी है. इससे यूजर्स सिंगल टैप से अपने अकाउंट से पिछले 15 मिनट की सर्च हिस्ट्री डिलीट कर सकते हैं.
Google I/O 2021 की शुरूआत हो गई है. Google ने इसमें कई तरह के अनाउंसमेंट्स किए हैं. इसमें कई नए फीचर्स का भी ऐलान किया गया है. अनाउंस किए गए फीचर्स में से एक सर्च हिस्ट्री डिलीट करने का फीचर भी है. इससे यूजर्स सिंगल टैप से अपने अकाउंट से पिछले 15 मिनट की सर्च हिस्ट्री डिलीट कर सकते हैं. Google I/O 2021 में कंपनी ने प्राइवेसी पर काफी जोर दिया है. ये फीचर भी इस प्राइवेसी फीचर का ही हिस्सा है जो यूजर्स के डेटा एक्सेस को लिमिटेड कर देता है. कंपनी ने कहा उसका मानना है यूजर्स के पास उसके डेटा का कंट्रोल रहना चाहिए. नया Quick Delete फीचर यूजर्स के लिए काफी उपयोगी साबित हो सकता है. मान लीजिए आपने किसी दोस्त के लिए मूवी या आपने उसके किसी फेवरेट जगह को सर्च किया. इसके बाद आप नहीं चाहते हैं इसको लेकर Google पर कोई पॉपअप दिखाया जाए तो आप इसका यूज कर सकते हैं.
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










