
गूगल की Gmail का सर्वर डाउन, ऐप और डेस्कटॉप वर्जन प्रभावित
AajTak
गूगल की जीमेल सर्विस डाउन हो गई है. गूगल की ईमेल सर्विस जीमेल को कई यूजर्स ने डाउन होना बताया है. Gmail का ऐप और डेस्कटॉप वर्जन दोनों प्रभावित हुए हैं.
गूगल की जीमेल सर्विस डाउन हो गई है. गूगल की ईमेल सर्विस जीमेल को कई यूजर्स ने डाउन होना बताया है. Gmail का ऐप और डेस्कटॉप वर्जन दोनों प्रभावित हुए हैं. यूजर्स को लॉगइन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. Downdetector.com ने पिछले एक घंटे में जीमेल आउटेज स्पार्क स्पाइक की सूचना दी है. सर्वर डाउन होने की वजह से लाखों की संख्या में लोग प्रभावित हुए हैं.
जानकारी के मुताबिक, दुनियाभर के कई यूजर्स के लिए जीमेल सेवाएं बंद हैं. पूरे भारत में यूजर्स ने ईमेल ना मिलने और जीमेल ऐप के काम नहीं करने की शिकायत की है. जीमेल की एंटरप्राइज सेवाएं भी फिलहाल प्रभावित हैं. जीमेल के दुनियाभर में 1.5 बिलियन से ज्यादा यूजर्स हैं. 2022 के टॉप डाउनलोड किए गए ऐप्स में एक जीमेल भी है.
इससे पहले अक्टूबर में मेटा कंपनी के स्वामित्व वाले Whatsapp की सर्विस डाउन हो गई थी. हालांकि, कुछ देर बाद सर्विस बहाल हो गई थी. वॉट्सऐप का सर्वर डाउन होते ही ट्विटर पर ट्रेंड करने लगा था. इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म वॉट्सऐप भारत समेत कई देशों में यूजर के लिए डाउन हो गया था. ऐसे में लोगों को मैसेज भेजने और रिसीव करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था. उससे पहले मई में भारत के कई हिस्सों में Instagram Down की शिकायत मिली थी. घंटों तक यूजर्स के परेशान रहने के बाद सर्विस फिर से काम करने लगी थी. यूजर्स ऐप लॉगइन नहीं कर पा रहे थे.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.











