
'गुस्सा जाहिर करने की भी मर्यादा होती है...', अजित पवार की नितेश राणे को हिदायत
AajTak
अजित पवार ने कहा कि एक बात मैं कहना चाहूंगा कि सभी को अपने विचार रखने का अधिकार है. यह अधिकार संविधान बनाने वाले बाबसाहेब आंबेडकर ने हमे दिया है लेकिन कोई भी सत्ताधारी हो, विरोधी हो या और कोई भी हो, जुबान पर नियंत्रण न रखने वालों को मर्यादा का पालन करना चाहिए.
बीजेपी विधायक नितेश राणे का एक और बयान विवादों में है. उन्होंने हाल ही में नवी मुंबई में गणपति कार्यक्रम में भाषण के दौरान अल्पसंख्यक समुदाय को लेकर विवादित टिप्पणी की थी. बाद में इस मामले में उन पर कई धाराओं में एफआईआर भी दर्ज की गई. लेकिन अब इस मामले पर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार की प्रतिक्रिया सामने आई है.
अजित पवार ने कहा कि एक बात मैं कहना चाहूंगा कि सभी को अपने विचार रखने का अधिकार है. यह अधिकार संविधान बनाने वाले बाबसाहेब आंबेडकर ने हमे दिया है लेकिन कोई भी सत्ताधारी हो, विरोधी हो या और कोई भी हो, जुबान पर नियंत्रण न रखने वालों को मर्यादा का पालन करना चाहिए.
उन्होंने कहा कि हम शिव, फूले और आंबेडकर के महाराष्ट्र में रहते हैं. कहीं भी गलत बयानबाजी कर महायुति और उसके सहयोगी पक्षों को मुश्किल में न लाएं. ठीक है कि गुस्सा आता है, हमे भी आता है लेकिन गुस्सा जाहिर करने की भी मर्यादा होती है. किस तरह की भाषा का इस्तेमाल होना चाहिए. सुसंस्कृत महाराष्ट्र कैसा होना चाहिए यह यशवंतराव चव्हाण ने हमें सिखाया है. उसी विचारधारा से हम आगे बढ़ रहे हैं. अगर कोई कुछ बोल गया तो इसका मतलब यह नहीं कि महायुति की सरकार का उसे समर्थन है, ऐसा बिल्कुल नहीं है.
बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी कहा कि राणे हिंदुत्व के लिए काम करते हैं. वे हिंदुत्ववादी हैं. तो हिंदुत्व के विषय सामने रखते हैं. लेकिन कभी-कभी जब वो बोलते हैं तो उसके अर्थ अलग निकलते हैं. उस संदर्भ मे नारायण राणे ने उनसे चर्चा की है. मैने भी चर्चा की है, वो ध्यान रखेंगे.
नितेश राणे पर क्या है आरोप?
नवी मुंबई में एक गणपति कार्यक्रम में अपने भाषण के दौरान अल्पसंख्यक समुदाय को लेकर विवादास्पद बयान दिया था, जिसके चलते उन पर एफआईआर भी दर्ज की गई थी. शिकायतकर्ता का आरोप था कि गणपति उत्सव के आयोजन में उन्हें बुलाया गया था और 11 सितंबर को कार्यक्रम के दौरान राणे ने अपने भाषण में कथित रूप से अल्पसंख्यक समुदाय को निशाना बनाया और भड़काऊ भाषण दिया. इसी के बाद उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








