
गुवाहाटी में एडवांटेज असम 2.0 समिट का आज उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी, दो दिन क्या-क्या करेंगे
AajTak
असम की राजधानी गुवाहाटी में आज से एडवांटेज असम 2.0 का आगाज हो रहा है. निवेश और इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़े इस आयोजन का आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उद्घाटन करेंगे.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिन के दौरे पर असम में हैं. पीएम मोदी आज यानी 25 फरवरी असम की राजधानी गुवाहाटी में एडवांटेज असम 2.0 समिट का उद्घाटन करेंगे. निवेश और इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़ी ये समिट दो दिन तक चलेगी और इसमें 60 से अधिक देशों के राजदूत, मिशन हेड शिरकत करेंगे. यह आयोजन केंद्र की एक्ट ईस्ट पॉलिसी से जुड़ा हुआ है. मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस समिट का उद्घाटन करेंगे.
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने एडवांटेज असम 2.0 समिट से पहले दावा किया है कि हमारे पास एक लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव हैं. गौरतलब है कि पीएम मोदी 24 फरवरी को दो दिन के दौरे पर असम पहुंचे थे. पीएम मोदी असम दौरे के पहले दिन मोइर बिनंदिनी कार्यक्रम में शामिल हुए थे. असम के सीएम हिमंत ने पीएम मोदी का गुवाहाटी एयरपोर्ट पर स्वागत किया था.
यह भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में ब्रेकफास्ट, बिहार में लंच और असम में डिनर... 24 घंटे के अंदर तीन राज्यों में पहुंचे पीएम मोदी
गुवाहाटी एयरपोर्ट पहुंचने के बाद पीएम मोदी सरुसजाई स्टेडियम में आयोजित झुमोइर बिनंदिनी 2025 में शामिल हुए थे. इस आयोजन में चाय की बागवानी से जुड़ी आबादी के करीब 9000 कलाकारों ने झुमुर नृत्य का प्रदर्शन किया. इस आयोजन के दौरान पीएम मोदी भी एक वाद्य यंत्र पर हाथ आजमाते नजर आए थे.
यह भी पढ़ें: 'इस धरती में आस्था-विरासत और विकसित भारत का सामर्थ्य भी है', बिहार के भागलपुर में बोले PM मोदी
असम चाय उद्योग के 200 साल पूरे होने पर आयोजित इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि एक समय था जब देश में असम और पूर्वोत्तर के विकास की उपेक्षा की जाती थी. उन्होंने यह भी कहा था कि यहां की संस्कृति को भी नजरअंदाज किया जाता था लेकिन मोदी खुद पूर्वोत्तर की संस्कृति के ब्रांड एंबेसडर बन गए हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में आज एक बेहद दर्दनाक हादसा हुआ है. आग लगने से यहां 9 लोगों की मौत हो गई. पालम में चार मंजिला बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर कॉस्मेटिक की दुकान में आग लगी थी. आग तेजी से ऊपरी मंजिलों तक फैल गई. मकान में कुल 17 लोग मौजूद थे, जिनमें से कुछ ने ऊपर से कूदकर अपनी जान बचाई, लेकिन बाहर निकलने का एकमात्र रास्ता आग की चपेट में आने के कारण कई लोग अंदर फंस गए.

आज अली लारीजानी, उनके बेटे मोर्तेजा लारीजानी और बासिज फोर्स के कमांडर जनरल गुलामरेज़ा सुलेमानी का जनाज़ा निकाला गया. दावा है कि उनकी अंतिम विदाई देने के लिए तेहरान में 10 लाख से भी ज्यादा लोग सड़कों पर उतरे और इस दौरान तेहरान के इंकलाब Square पर इस युद्ध में अब तक की सबसे ज्यादा भीड़ देखी गई. इजरायल और अमेरिका यही उम्मीद कर रहे थे कि अली लारीजानी की मौत के बाद ईरान में सरकार विरोधी गुट सड़कों पर आएंगे और रिजीम चेंज के लिए नई कोशिशें शुरू होंगी. लेकिन अली लारीजानी के जनाज़े में इकट्ठा हुई इस विशाल भीड़ ने ये बता दिया कि ईरान में रिजीम चेंज करना बहुत मुश्किल काम है.

महायुद्ध के 19 दिन हो चुके हैं. मैं इस वक्त इजरायल के तेल अवीव में हूं. आज की रात महायुद्ध में बहुत गंभीर हो सकती है. क्योंकि महायुद्ध अब बेकाबू होने के मोड़ पर पहुंच सकता है. हमारा मकसद डराना नहीं है. ध्यान से इस बात को कहने की वजह समझिएगा. अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार-पलटवार हो रहे हैं. ताजा खबर ये है कि इजरायल ने ईरान की सबसे बड़े गैस ठिकाने पर हमला किया है. इजरायल ने ये हमला अमेरिका की मदद से किया है. जो दक्षिण पश्चिम ईरान में है.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की NSA अजित डोभाल संग बैठक, डिफेंस-इंटेलिजेंस समेत कई मुद्दों पर हुई बात
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने डिफेंस, इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.







