
गुवाहाटी टेस्ट की मिस्ट्री गहरी… अनजान पिच पर कौन करेगा ‘खेला’- टीम इंडिया या साउथ अफ्रीका?
AajTak
गुवाहाटी में पहली बार टेस्ट मैच खेला जा रहा है. पिच को लेकर दोनों टीमें अनिश्चितता की घेराबंदी में हैं. कोलकाता टेस्ट में मिली करारी हार के बाद भारत पर सीरीज बराबर करने का दबाव है, लेकिन अनजानी पिच नई चुनौती बनकर सामने खड़ी है.
भारत और दक्षिण अफ्रीका दोनों टीमों के लिए गुवाहाटी का अनजाना मैदान है. यहां के बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में पहली बार टेस्ट मैच होना है और पिच को लेकर किसी के पास स्पष्ट तस्वीर नहीं है. कोलकाता टेस्ट में 30 रनों की हार के बाद भारत पर सीरीज बराबर करने का दबाव है, लेकिन नई पिच पर पहली बार उतरना खुद एक बड़ी परीक्षा बनने जा रहा है.
शनिवार से खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट से पहले पूर्व सलामी बल्लेबाज आकाश चोपड़ा की राय भी सामने आई है. उनकी मानें तो यह पिच किसी एक टीम को सीधा फायदा नहीं देगी, लेकिन घरेलू परिस्थितियों को बेहतर समझने की वजह से भारत थोड़ा आगे रह सकता है.
नई पिच, नए सवाल- खेल कैसा होगा कोई नहीं जानता
गुवाहाटी में टेस्ट की मेजबानी पहली बार हो रही है. हां, यहां प्रथम श्रेणी क्रिकेट खेला गया है. महिला वर्ल्ड कप के कुछ मुकाबले भी यहां हुए... इस दैरान गेंद काफी स्पिन होती भी दिखी थी. लेकिन टेस्ट मैच एक अलग मानसिकता और अलग तरह की पिच-व्यवहार मांगता है. यही कारण है कि दोनों ड्रेसिंग रूम में अनिश्चितता साफ झलक रही है.
गुवाहाटी की पिच शुरुआती दिनों में कैसी प्रतिक्रिया देगी? स्पिन पहले आएगा या बाद में? उछाल कैसा होगा? इन सभी सवालों का जवाब मैच के दिन ही मिलेगा.
टीम इंडिया की सबसे बड़ी चिंता कप्तान शुभमन गिल की फिटनेस है, जो गर्दन में ऐंठन से जूझ रहे हैं. अगर वे उपलब्ध नहीं रहते हैं, तो चर्चा है कि साई सुदर्शन को तीसरे नंबर पर भेजा जा सकता है. नंबर-3 पर खेलने के लिए तकनीक, धैर्य और लंबे समय तक क्रीज पर रुकने की क्षमता सबसे बड़ी जरूरत होती है, ऐसे में साई सुदर्शन इस स्लॉट के लिए उपयुक्त माने जा रहे हैं.

मिडिल ईस्ट और अफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमा पर तनाव के बीच बांग्लादेशी खिलाड़ियों का PSL में खेलना अनिश्चित हो गया है. BCB ने साफ किया है कि अब खिलाड़ियों को पाकिस्तान भेजने से पहले सरकार की मंजूरी जरूरी होगी. सुरक्षा चिंता के कारण यह फैसला लिया गया है, जिससे कई खिलाड़ियों की उपलब्धता और इंटरनेशनल शेड्यूल पर असर पड़ सकता है.

इंडियन प्रीमियर लीग भले ही 10 टीमों के साथ दुनिया की सबसे अमीर और लोकप्रिय क्रिकेट लीग बन चुका है, लेकिन इसकी कहानी में कुछ ऐसे नाम भी हैं जो वक्त के साथ गायब हो गए. अब तक 5 टीमें ऐसी रहीं, जिन्होंने IPL में एंट्री ली, यादें छोड़ीं और फिर अचानक लीग से बाहर हो गईं. सवाल यह है कि आखिर इन टीमों के साथ ऐसा क्या हुआ...











