'गुलाम नबी आजाद जम्मू-कश्मीर के अगले मुख्यमंत्री होंगे', पूर्व कांग्रेस विधायक बोले
AajTak
वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने शुक्रवार को गांधी परिवार और संगठनात्मक नेतृत्व पर तीखा प्रहार करते हुए शुक्रवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया था. इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को संबोधित एक पत्र में आजाद ने राहुल गांधी पर भी जमकर निशाना साधा.
गुलाम नबी आजाद के कांग्रेस से इस्तीफा देने के एक दिन बाद जम्मू-कश्मीर के पूर्व युवा कांग्रेस अध्यक्ष अमीन भट्ट ने शनिवार को उनसे मुलाकात की. इसके बाद उन्होंने कहा कि गुलाम नबी आजाद जम्मू-कश्मीर के अगले मुख्यमंत्री होंगे. पूर्व विधायक अमीन भट्ट ने कहा, "हम आगे के रास्ते पर चर्चा करेंगे, हम भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की बी टीम नहीं हैं."
बता दें कि वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने शुक्रवार को गांधी परिवार और संगठनात्मक नेतृत्व पर तीखा प्रहार करते हुए पार्टी से इस्तीफा दे दिया था. इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को संबोधित एक पत्र में आजाद ने पार्टी से बाहर निकलने के पीछे के कारणों के रूप में वरिष्ठ नेताओं को दरकिनार करने और "अनुभवहीन चाटुकारों की मंडली" के बढ़ते बोलबाला का हवाला दिया.
इस दौरान उन्होंने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए उन्हें कांग्रेस के घटते राजनीतिक दबदबे और चुनावों में खराब प्रदर्शन के लिए अपनी “अपरिपक्वता” को जिम्मेदार ठहराया. इस्तीफा देने के बाद उन्होंने कहा कि वह जल्द ही जम्मू-कश्मीर में अपनी पार्टी बनाएंगे. वहीं उन्होंने बीजेपी में शामिल होने से भी साफ इनकार कर दिया था.
फारूक अब्दुल्ला ने भी दिया ऑफर
गुलाम नबी आजाद के इस्तीफे के बाद नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता फारूक अब्दुल्ला ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस आलाकमान पर निशाना साधा था. उन्होंने कहा कि मुझे बेहद अफसोस है कि गुलाम नबी आजाद को कांग्रेस पार्टी छोड़नी पड़ी, जो यूनिवर्सिटी से लेकर आज तक आपके साथ खड़े रहे. इस देश को बनाने के लिए खड़े रहे. उन्हें आज पार्टी छोड़नी पड़ी. ये (गुलाम नबी आजाद) सिर्फ कांग्रेस के नेता ही नहीं थे, बल्कि गांधी परिवार के एक हिस्सा थे. इंदिरा गांधी से लेकर आज तक जैसे राहुल गांधी हैं, वैसे ही गुलाम नबी आजाद सोनिया गांधी के करीबी रहे हैं. फारूक ने कहा कि कुछ ना कुछ तो हुआ है, जिसकी वजह से आजाद को गांधी खानदान को छोड़ना पड़ा.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.









