
गुरुग्राम में तेज रफ्तार डंपर ने ली दो दोस्तों की जान, परिवारों में मचा कोहराम
AajTak
गुरुग्राम के तावड़ू-सोहना रोड पर शनिवार तड़के तेज रफ्तार डंपर ने स्विफ्ट डिजायर कार को टक्कर मार दी, जिसमें तावड़ू के रहने वाले राहुल और अजय की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे के बाद डंपर चालक वाहन लेकर फरार हो गया. मृतकों में अजय दो बेटियों का पिता था जबकि राहुल की पत्नी गर्भवती है. पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपी चालक की तलाश की जा रही है.
हरियाणा के गुरुग्राम में तावड़ू-सोहना रोड पर शनिवार तड़के हुए दर्दनाक सड़क हादसे में दो दोस्तों की मौत हो गई. हादसा उस समय हुआ जब एक तेज रफ्तार डंपर ने उनकी स्विफ्ट डिजायर कार को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और दोनों की मौके पर ही मौत हो गई.
न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक मृतकों की पहचान राहुल (30) और उसके दोस्त अजय (27) के रूप में हुई है. दोनों तावड़ू के रहने वाले थे और दिल्ली स्थित कालकाजी मंदिर से लौट रहे थे. जैसे ही उनकी कार तावड़ू-सोहना रोड पर पहुंची, सामने से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी. हादसा सुबह करीब 3 बजे हुआ.
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, डंपर काफी तेज रफ्तार और लापरवाही से चलाया जा रहा था. टक्कर के बाद डंपर चालक वाहन लेकर फरार हो गया. हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा.
जानकारी के अनुसार, अजय दो बेटियों का पिता था और एक निजी ज्वेलरी शोरूम में काम करता था. वहीं राहुल अपना कारोबार करता था और उसकी पत्नी गर्भवती है. अचानक हुए इस हादसे ने दोनों परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया है. परिवार और स्थानीय लोगों में गुस्सा है कि लापरवाह डंपर चालकों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए.
सदर तावड़ू थाने में अज्ञात डंपर चालक के खिलाफ FIR दर्ज की गई है. थाना प्रभारी जितेंद्र यादव ने कहा कि शव परिजनों को पोस्टमार्टम के बाद सौंप दिया गया है. जल्द ही आरोपी चालक को गिरफ्तार किया जाएगा.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.








