
गुमशुदगी, अपहरण और नहर किनारे लाश... कुणाल शर्मा मर्डर केस में BJP विधायक ने पुलिस पर उठाए सवाल, लिखा पत्र
AajTak
राज्य के गृह विभाग सीधे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अधीन कार्य करता है. गृह विभाग के प्रमुख सचिव को लिखे गए पत्र में जेवर के एमएलए ने इस बात पर प्रकाश डाला कि मामले में उचित कार्रवाई नहीं की गई. पुलिस की विफलता के कारण लड़के की मौत हो गई.
Kunal Sharma Murder Case: नोएडा में रेस्तरां कारोबारी के नाबालिग बेटे की हत्या के मामले में अभी तक पुलिस के हाथ खाली हैं. इसी दौरान जेवर के बीजेपी विधायक धीरेंद्र सिंह ने इस मामले में पुलिस की ढिलाई पर चिंता जताई और उत्तर प्रदेश सरकार से इस केस की उच्च स्तरीय जांच कराने का आग्रह किया है. इस संबंध में भाजपा विधायक ने प्रमुख सचिव (गृह) को एक पत्र भी लिखा है.
राज्य के गृह विभाग सीधे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अधीन कार्य करता है. गृह विभाग के प्रमुख सचिव को लिखे गए पत्र में जेवर के एमएलए ने इस बात पर प्रकाश डाला कि मामले में उचित कार्रवाई नहीं की गई. पुलिस की विफलता के कारण लड़के की मौत हो गई.
विधायक ने पत्र में लिखा कि स्थानीय पुलिस की भूमिका शुरू से ही सवालों के घेरे में रही है. परिवार के लोग थाने से संपर्क करते रहे, लेकिन उन्हें कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिल सका. उन्होंने कहा कि आपको सूचित किया जाता है कि मामले में उचित कार्रवाई न करने के कारण कुणाल शर्मा का शव पांच दिन बाद बुलंदशहर में गंग नहर से बरामद हुआ.
पत्र में बीजेपी विधायक ने कहा कि इस घटना से इलाके की जनता गुस्से में है और पुलिस पर बेहद गंभीर आरोप लगाए गए हैं. धीरेंद्र सिंह ने आगे लिखा किक इसलिए वह चाहेंगे कि जनता में विश्वास बहाली के लिए दोषियों की गिरफ्तारी के साथ-साथ पूरी घटना की उच्च स्तरीय जांच और दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जरूर की जाए.
इस बीच, मामला बढ़ने पर सोमवार को ग्रेटर नोएडा के बीटा 2 पुलिस स्टेशन के प्रभारी को हटा दिया गया और मामले में विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है. पुलिस के आला अधिकारियों ने बताया कि साथ ही इलाके के सहायक पुलिस आयुक्त (ACP) से भी स्पष्टीकरण मांगा गया है.
ये था पूरा मामला नोएडा में 'शिवा दा ढाबा' चलाने वाले कृष्ण कुमार शर्मा ने 1 मई को स्थानीय बीटा 2 पुलिस स्टेशन में अपने 14 साल के बेटे कुणाल शर्मा की गुमशुदगी दर्ज कराई थी. उन्होंने अपनी तहरीर में कहा था कि एक महिला के उनके रेस्तरां में आई थी और उनके बेटे को बुलाकर ले गई थी. इसके बाद कुणाल शर्मा की लाश पांच दिन बाद रविवार को बुलंदशहर जिले में गंग नहर के किनारे मिली थी.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.









