
गुफा के अंदर मिला 2200 साल पुराना खजाना!
AajTak
Treasure found inside cave: एक गुफा में दुर्लभ चांदी के सिक्के मिले हैं. बताया गया है कि उस जगह पर आज से सदियों पहले युद्ध हुआ था. तभी किसी शख्स ने ये सिक्के छिपाए थे. चांदी के ये सिक्के लकड़ी के बॉक्स में मिले. जहां सिक्के मिले वह जगह मृत सागर से काफी करीब है.
रेगिस्तान के अंदर मौजूद गुफा से करीब 2200 साल पुराने चांदी के सिक्कों का खजाना मिला है. अब इन सिक्कों को लेकर आर्कियोलॉजिस्ट्स ने चौंकाने वाला खुलासा किया है. बताया गया कि कि ये सिक्के यहदूी विद्रोह की कहानी बताने में बतौर सबूत बेहद सहायक साबित हो सकते हैं.
Israel Antiquities Authority ने मंगलवार को बताया कि चांदी के 15 सिक्के इजरायल के जूडियन रेगिस्तान में मुराबा के पास लकड़ी के बक्से में मिले थे. जहां सिक्के मिले वह जगह मृत सागर से काफी करीब है.
आर्कियोलॉजिस्ट्स ने बताया कि 167-160 ईसा पूर्व के बीच मैकाबियन विद्रोह हुआ. यह वही समय था जब यहूदी योद्धाओं ने सेल्यूसिड साम्राज्य के खिलाफ विद्रोह किया था. यह भी दावा किया गया है ये सिक्के इस विद्रोह से 10 से 15 साल पुराने हैं.
इन सिक्कों की स्टडी करने वाली टीम में शामिल एटन क्लेन (Eitan Klein) ने बताया कि इस बारे में सोचना बेहद रोमांचित करता है कि एक शख्स सुरंग में अपनी निजी संपत्ति छिपाने आया होगा. हो सकता है कि जिस शख्स ने ये सिक्के गुफा में रखा हो वह युद्ध में मारा गया हो. इन सिक्कों को पाने के लिए हमें भी 2200 साल का इंतजार करना पड़ा.
क्लेन ने इस खोज को 'एकदम अनोखा' करार दिया. वहीं उन्होंने यह भी दावा किया कि विद्रोह के शुरुआती समय में या उससे पहले जूडियन रेगिस्तान में मौजूद गुफाओं ने अपनी अनोखी भूमिका निभाई होगी.
हालांकि, इजरायल के इस दावे पर यूनिवर्सिटी ऑफ एडिनबरा में प्राचीन इतिहास के सीनियर लेक्चरर बेनेदिक्त एक्हार्डर्ट (Benedikt Eckhardt) ने अलग राय रखी. उन्होंने कहा कि इजरायल दावा कर रहा है कि कोई रिफ्यूजी इन सिक्कों को मैकाबियन विद्रोह के समय लाया होगा. यह महज केवल एक संभावना हो सकती है.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.

Aaj 18 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 18 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी तिथि सुबह 08.25 बजे तक फिर अमावस्या, पूर्व भाद्रपद नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में रात 23.36 बजे तक फिर मीन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.18 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.29 बजे से दोपहर 14 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Chaitra Navratri 2026: देवी का पालकी में बैठकर आना क्या अशुभ संकेत है? जानें क्या कहता है देवी पुराण
इस साल चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक रहेंगे. मान्यता है कि नवरात्र में मां दुर्गा वार के हिसाब से वाहन चुनकर आती हैं. इस बार मां का आगमन डोली या पालकी में हो रहा है. आइए जानते हैं कि मां दुर्गा के इस वाहन को लेकर देवी पुराण क्या कहता है.










