
गुड न्यूज! पटना से बेंगलुरु तक इन रूट्स पर चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, रेलवे ने जारी किया टाइम शेड्यूल
AajTak
East Central Railway News: पूर्व मध्य रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए पटना-सिकंदराबाद, बरौनी-हैदराबाद तथा मुजफ्फरपुर-एसएमवीटी बेंगलुरु के बीच स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है. इससे उत्तर प्रदेश और बिहार से सिकंदराबाद हैदराबाद और बेंगलुरु जाने वाले यात्रियों को सुविधा मिलेगी.
दिसंबर का महीना चल रहा है और संभावित कोहरे को देखते हुए भारतीय रेलवे ने दिसंबर से फरवरी तक के बीच सैकड़ों ट्रेनों का परिचालन रद्द कर दिया है. ट्रेनों के रद्द किए जाने से यात्रियों को परेशानी भी हो रही है. खासकर बिहार और उत्तर प्रदेश से सिकंदराबाद, हैदराबाद और बेंगलुरु जाने वाले यात्रियों को काफी परेशानी हो रही है. इन रूट्स की ट्रेनों में भारी भीड़ देखने को मिल रही है. यात्रियों को इसी परेशानी से निजात दिलाने के लिए भारतीय रेलवे बिहार के पटना, बरौनी और मुजफ्फरपुर से एकतरफा स्पेशल ट्रेनों का परिचालन करने जा रहा है.
इस क्रम में 3 स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं, जो पटना से सिकंदराबाद बरौनी से हैदराबाद और मुजफ्फरपुर से बेंगलुरु के बीच चलाई जाएगी. हम आपको यहां उन तीनों ट्रेनों के बारे में जानकारी दे रहे हैं कि कौन सी ट्रेन किस तारीख में कहां से खुलेगी और उसका स्टॉपेज कहां-कहां रहेगा. इस संदर्भ में जानकारी देते हुए पूर्व मध्य रेल के सीपीआरओ वीरेंद्र कुमार ने कहा कि यात्रियों की सुविधा हेतु पटना-सिकंदराबाद, बरौनी-हैदराबाद तथा मुजफ्फरपुर-एसएमवीटी बेंगलुरू के बीच एक-तरफा स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है. ताकि उत्तर प्रदेश और बिहार से सिकंदराबाद हैदराबाद और बेंगलुरु जाने वाले यात्रियों को सुविधा मिल सके.

आज सबसे पहले आपको ये बताएंगे कि हाफ सीजफायर' के बाद अमेरिका की बातचीत ईरान के किस Respected Leader से चल रही है. डोनाल्ड ट्रंप बार-बार इस बात का दावा कर रहे हैं. लेकिन आज ईरान ने पूछा है कि वो Respected Leader कौन है. और Respected Leader से बातचीत चल रही है तो पाकिस्तान के जरिये 15 शर्तों का प्रस्ताव क्यों भेजा है. उससे भी बड़ी बात ये है कि ईरान ने अमेरिका के प्रस्ताव को कूड़ेदान में फेंकते हुए सुपर पावर अमेरिका को अपनी शर्तें बता दी हैं. और कहा है कि सीजफायर छोड़ो, अब ईरान तभी रुकेगा जब अमेरिका उसकी 5 शर्तें मानेगा. इन शर्तों में ईरान ने कहा कि उसे युद्ध में हुए नुकसान का पूरा हर्जाना मिलना चाहिए. ईरान की टॉप लीडरशिप पर हमले बंद होने चाहिए, सारे प्रतिबंध हटाए जाने चाहिए. ईरान को स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज का कानूनी अधिकार मिलना चाहिए.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.










