
गुडन्यूज: मार्च की गर्मी से राहत! दिल्ली के AQI में भी सुधार, अगले 2 दिन में फिर बारिश के आसार
AajTak
Delhi Weather: मार्च के मध्य में उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ यानी वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के एक्टिव होने से बारिश हुई है, जिससे तापमान में गिरावट आई है. मौसम में बदलाव की वजह से दिल्ली में बढ़ती गर्मी एवं प्रदूषण से राहत मिली है. मौसम विभाग (IMD) ने अगले दो दिनों में फिर हल्की बारिश की संभावना जताई है.
देश में कई राज्यों में मौसम का मिजाज बदल रहा है. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी मार्च के बढ़ते तापमान के बीच बीते दिन कई इलाकों में हल्की बारिश और बूंदाबांदी ने लोगों को गर्मी से राहत दी है. मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि मार्च में दिल्ली समेत उत्तर भारत में आमतौर पर गर्मी शुरू हो जाती है, लेकिन इस बार पश्चिमी विक्षोभ यानी वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव होने से उत्तर भारत में बारिश हुई है. जिससे फिर मौसम सुहावना हो गया है. पश्चिमी विक्षोभ का असर हिमालय क्षेत्र से लेकर मैदानी इलाकों तक देखने को मिल रहा है. जिसकी वजह से मार्च के मध्य में बारिश हो रही है.
बीते दिन (15 मार्च) को भी दिल्ली-एनसीआर में बारिश हुई. कई जगहों पर गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलीं. इससे तापमान में 3-5 डिग्री की गिरावट आई है. IMD के मुताबिक आज (सोमवार), 16 मार्च को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है, जो सामान्य से थोड़ा कम है. वहीं, न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.
मौसम विभाग (IMD) ने अगले दो दिन में यानी 18 मार्च को दिल्ली में फिर हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना जताई है. कुछ इलाकों में गरज-चमक और तेज हवाओं का अलर्ट भी है.
कश्मीर से शिमला-मनाली और केदारनाथ तक बर्फबारी, 7 वीडियो में देखें मनमोहक नज़ारा
आने वाले दिनों में कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम? मौसम विभाग के अनुसार, अगले 2-3 दिन में दिल्ली में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी. बुधवार, 18 मार्च को फिर हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है. उसके बाद मौसम साफ होने के साथ तापमान फिर बढ़ सकता है. लेकिन फिलहाल पश्चिमी विक्षोभ के असर सो लोगों को गर्मी से राहत मिली हुई है.
दिल्ली की एयर क्वालिटी में सुधार, 97 पहुंचा AQI दिल्ली में रविवार को हुई हल्की बारिश ने शहर की हवा को काफी साफ कर दिया है. सोमवार सुबह के समय दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 97 पर पहुंच गया, जो 'संतोषजनक' श्रेणी में आता है. यह इस साल दिल्ली में पहली बार है जब हवा की गुणवत्ता इतनी अच्छी हुई है. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, AQI 51 से 100 के बीच होने पर हवा 'संतोषजनक' मानी जाती है. इससे पहले इस साल दिल्ली का AQI ज्यादातर 'मध्यम', 'खराब' या उससे भी नीचे रहा था.

नेपाल के खोटांग में एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है. एक को मामूली चोट आई है, जबकि बाकी सभी सुरक्षित हैं. यह हेलीकॉप्टर सुबह 11 बजे काठमांडू से पांच यात्रियों को लेकर उड़ा था और लैंडिंग के दौरान केपिलासगढी गांवपालिका-2, खार्ताम्छा के बालाबेसी क्षेत्र में 11 बजकर 51 मिनट पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए एक ही परिवार के लोग सवार थे.

Eid Ul Fitr 2026: ईद-उल-फितर मुस्लिम समुदाय का सबसे खास त्योहार है, जो रमज़ान के महीने के रोज़े रखने के बाद मनाया जाता है. ईद की तारीख शव्वाल महीने का चांद दिखाई देने पर तय होती है. फिलहाल इस खास मौके पर आप अपने दोस्तों-रिश्तेदारों और प्रियजनों को सोशल मीडिया के जरिए खास मैसेज भेजकर ईद की मुबारकबाद दे सकते हैं.

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा कि अली लारीजानी के जाने से ईरान की व्यवस्था प्रभावित नहीं होगी और संघर्ष जारी रहेगा. उन्होंने इस युद्ध के लिए अमेरिका को जिम्मेदार ठहराया. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर भी सख्त रुख दिखाते हुए उन्होंने इस जलमार्ग से अमेरिका, इजरायल और उसके सहयोगियों की जहाजें नहीं गुजरने देने की बात कही.

ईरान में कल लारीजानी की हमले में मौत के बाद इस वक्त महायुद्ध महाभीषण मोड़ पर पहुंच चुका है. IDF ने पुष्टि की है कि कुछ ही देर पहले, ईरान से इज़राइल की ओर मिसाइलें दागी गई हैं. इस खतरे को रोकने के लिए डिफेंस सिस्टम सक्रिय हो गया है. होम फ्रंट कमांड ने संबंधित क्षेत्रों में लोगों के मोबाइल फ़ोन पर सीधे तौर पर एक प्रारंभिक निर्देश जारी किया है.









