
गुजरात: NEET परीक्षा में धड़ल्ले से नकल, पकड़े गए 6 छात्र और डिप्टी केंद्र अधीक्षक, 7 लाख रुपए भी मिले
AajTak
मामला गोधरा जिले के पंचमहाल का है. यह घोटाला कलेक्टर की छापेमारी के दौरान सामने आया है. दरअसल, यहां कलेक्टर के साथ-साथ जिला अपर समाहर्ता और जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) ने परीक्षा केन्द्र पर पहुंचकर जांच की थी. इस दौरान परीक्षा केंद्र उप अधीक्षक की गाड़ी से 7 लाख रुपए नकद बरामद किए गए.
गुजरात के गोधरा शहर में NEET परीक्षा के दौरान बड़े पैमाने पर नकल करने का मामला सामने आया है. इसमें 6 छात्रों के साथ-साथ परीक्षा केंद्र के अध्यक्ष को भी पकड़ा गया है. परीक्षा केंद्र अधीक्षक की गाड़ी से 7 लाख रुपए नकद भी बरामद किए गए हैं. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
मामला गोधरा जिले के पंचमहाल का है. यह घोटाला कलेक्टर की छापेमारी के दौरान सामने आया है. दरअसल, यहां कलेक्टर के साथ-साथ जिला अपर समाहर्ता और जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) ने परीक्षा केन्द्र पर पहुंचकर जांच की थी. इस दौरान परीक्षा केंद्र उप अधीक्षक की गाड़ी से 7 लाख रुपए नकद बरामद किए गए.
10 लाख रुपए प्रति छात्र हुई थी डील
जांच के दौरान जब अधिकारियों ने परीक्षा उप केंद्र अधीक्षक के मोबाइल को चेक किया तो उनके व्हाट्सऐप चैट में कुल 6 छात्रों के नकल करने की बात सामने आई. छात्रों और उप केंद्र अधीक्षक के बीच हुई बातचीत से यह भी पता चला कि प्रति छात्र 10 लाख रुपये लेने की बात तय हुई थी.
जिला शिक्षा अधिकारी ने दर्ज कराया केस
पूरे मामले में जिला शिक्षा अधिकारी ने गोधरा पुलिस स्टेशन में 3 लोगों के खिलाफ पुलिस शिकायत दर्ज कराई है. जय जलाराम स्कूल के शिक्षक तुषार भट्ट, वडोदरा के रॉय ओवरसीज नामक कंपनी के मालिक परशुराम रॉय और गोधरा के आरिफ वोरा के खिलाफ पुलिस को शिकायत मिली है. पुलिस ने विश्वासघात, धोखाधड़ी और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








