
गुजरात: BSF ने हरामी नाला से जब्त कीं 8 पाकिस्तानी बोट, सर्च ऑपरेशन जारी
AajTak
Border Security Force ने सर्च ऑपरेशन चलाकर गुजरात के कच्छ में स्थित हरामी नाला क्षेत्र से करीब 8 पाकिस्तानी नावें जब्त की हैं. मौके का जायजा लेने BSF के आईजी खुद वहां पहुंचे हैं.
सीमा सुरक्षा बल (border security force) को गुजरात में बड़ी कामयाबी मिली है. BSF ने गुजरात के तटीय इलाके कच्छ क्षेत्र के हरामी नाला से 7-8 पाकिस्तानी नाव जब्त की हैं. BSF ने गुरुवार को सर्च ऑपरेशन चलाकर इर कार्रवाई को अंजाम दिया है. BSF का सर्च ऑपरेशन अब भी जारी है. नाव के साथ कितने पाकिस्तानियों को पकड़ा गया है या नाव से क्या सामान जब्त किया गया है, फिलहाल इसकी जानकारी नहीं मिल सकी है. ऑपरेशन पूरा होने के बाद BSF की तरफ से इस मामले में विस्तृत जानकारी दी जा सकती है.

देश के 3 शहरों से ऐसी खबरें आईं जिसने दिल दहला दिया. आग लगने के कारण दिल्ली, चंडीगढ़ और इंदौर में भयानक हादसे हुए. भीषण आग की चपेट में पूरा का पूरा परिवार आ गया. दिल्ली में 9 लोगों की मौत हुई तो इंदौर में भी 8 लोगों को जान गंवानी पड़ी. चंडीगढ़ में लगी आग भयावह जरूर है, लेकिन गनीमत रही कि किसी तरह की जनहानि नहीं हुई.

अमेरिका-इजरायल की ईरान से जंग की वजह से देशभर में LPG की किल्लत अब भी जारी है. गैस एजेंसियों के बाहर लम्बी लाइनें हैं. गैस सिलेंडर की कालाबाजारी और जमाखोरी भी हो रही है. होटल-रेस्टोरेंट में गैस का स्टॉक खत्म होने से बिजनेस ठप होने लगे हैं. कई जगह ताले भी लटकने लगे हैं. त्योहारी सीजन में घरों में भी इसका असर दिख रहा है.

पश्चिम बंगाल की सत्ता की कुर्सी का रास्ता अल्पसंख्यकों मोहल्लों से होकर गुजरता है. और ममता बनर्जी ने इस बात को न सिर्फ समझा है, बल्कि पिछले 15 सालों में इसी से अपनी सत्ता के किले को चुनाव दर चुनाव मजबूत बनाया है. आज जब 2026 के विधानसभा चुनाव करीब हैं, तो ममता का मुस्लिम वोट बैंक पर कब्जा पहले से कहीं ज्यादा मजबूत नजर आता है.

कश्मीर से लेकर हिमाचल तक मौसम ने अचानक करवट ले ली है. जोजिला पास और गंदरबल इलाके में ताजा बर्फबारी से ट्रैफिक प्रभावित हुआ है, जबकि गुलमर्ग,सोनमर्ग और अन्य ऊंचाई वाले इलाकों में भारी हिमपात से ठंड फिर लौट आई है. उधर हिमाचल में लाहौल स्पीति, रोहतांग और अटल टनल के आसपास बर्फबारी ने हालात बदल दिए हैं. देखें रिपोर्ट.









